Jensen Huang CEO

Jensen Huang Resignation: चीनी जासूस से अफेयर CEO जेनसन हुआंग को पड़ा भारी, देना पड़ा इस्तीफा, Nvidia को AI में बनाया था दिग्गज कंपनी

एजेंसी : Jensen Huang Resignation  ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में Nvidia कंपनी एक बड़ा नाम है. बीते कई दिनों से ये कंपनी चर्चा का विषय बनी हुई है. गुरुवार को Nvidia के सीईओ ने जेनसन हुआंग ने इस्तीफा दे दिया. बता दें कि, हुआंग की चीनी जासूस से अफेयर की खबरें सामने आने के बाद हुआंग लगातार दबाव में थे. यही नहीं, उन्होंने इसके लिए कंपनी के कर्मचारियों से माफी तक मांगी थी.

इस खबर की पुष्टि खुद Nvidia की तरफ से की गई है. जिसके बाद ये भी साफ कर दिया है कि अब जेनसन का कार्यभार चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस संभालेंगी.

इंडस्ट्री में मची हलचल

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के इस्तीफे से दुनिया की AI और चिप इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. हुआंग ने ही Nvidia को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके जाने से अब कंपनी के भविष्य और AI इंडस्ट्री पर पड़ने वाले असर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

स्थायी CEO की तलाश

कंपनी के बोर्ड ने स्थायी CEO की तलाश शुरू कर दी है. इसके लिए कंपनी के अंदर और बाहर, दोनों जगह से नामों पर विचार किया जाएगा. कोलेट क्रेस सितंबर 2013 में Nvidia से जुड़ी थीं. वह 13 साल से ज्यादा समय से कंपनी के फाइनेंस से जुड़े काम संभाल रही हैं.

33 साल तक जेनसन ने संभाली कंपनी

Nvidia के बोर्ड ने जेनसेन हुआंग के योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया है. जेनसेन ने करीब 33 साल तक कंपनी का नेतृत्व किया. उन्होंने 1993 में इस कंपनी की शुरुआत की थी. उनके नेतृत्व में Nvidia ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ी पहचान बनाई. कोलेट क्रेस ने भी कहा कि, वह जेनसन की बनाई मजबूत नींव पर आगे काम करेंगी.

यह भी पढ़ें

Owaisi and chandrashekhar Third Front: ओवैसी और चंद्रशेखर ने बनाया तीसरा मोर्चा, मुस्लिम-बहुजन समीकरण सपा के लिए बड़ी चुनौती

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Jensen Huang Resignation: चीनी जासूस से अफेयर CEO जेनसन हुआंग को पड़ा भारी, देना पड़ा इस्तीफा, Nvidia को AI में बनाया था दिग्गज कंपनी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *