Air India flight Hijack threat

Air India Flight Hijack Threat: वॉशरूम के शीशे पर लिखा था हाईजैक का मैसेज, एयर इंडिया की फ्लाइट को उतारा गया, कोलकाता एयरपोर्ट की घटना

एजेंसी : कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को धमकी भरा नोट मिला है. नोट मिलने के बाद क्रू ने इसकी जानकारी पायलटों को दी. पायलटों ने तुरंत एयर ट्रफिक कंट्रोलर (ATC) को अलर्ट किया. इसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया. यहां पर सभी यात्रियों को उतारकर विमान की तलाशी शुरू कर दी गई.

बता दें कि, क्रू को विमान के वॉशरूम में यह नोट मिला था. इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने पायलटों को अलर्ट किया. पायलटों ने ATC को बताया कि विमान में धमकी भरा नोट मिला है. इसके बाद तय सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विमान को आइसोलेशन बे में ले जाने का फैसला किया गया.

वॉशरूम के शीशे पर हाईजैक का मैसेज

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था. इसी दौरान विमान के शौचालय में लगे शीशे पर हाईजैक से संबंधित धमकी भरा संदेश दिखाई दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी ATC को दी. इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई.

CISF ने चलाया तलाशी अभियान

इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एअरपोर्ट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया. विमान के अंदर किसी भी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी का पता लगाने के लिए चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं, शौचालय के शीशे पर धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू कर दी है. विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ एअरपोर्ट परिसर और विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में आम आदमी को लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की बढ़ोत्तरी, 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *