Assam Train accident

Train Accident in Assam: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, गुवाहाटी के पास सैरांग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कई घायल

एजेंसी : Train Accident in Assam  असम में बुधवार सुबह ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है. राज्य के मुख्य शहर गुवाहाटी के बाहरी इलाके दिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गये. समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह ट्रेन मिजोरम से कोलकाता जा रही थी. हादसा सुबह लगभग 6:54 बजे हुआ.

ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं हो सकी

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO ने जानकारी देते हुए बताया कि, ’11 नवंबर की सुबह लगभग 06:54 बजे, असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था. इस दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई. इस दुर्घटना में फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है, रेलवे सूत्रों की मुताबिक, हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है.

पटरियों के साफ करने का काम शुरू

सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, ‘कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, लेकिन घायलों की सही संख्या और ट्रेन के पटरी से उतरने की साफ वजह का पता नहीं चल पाया है.’ अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य और पटरियों को साफ करने के लिए एक रिकवरी ट्रेन को मौके पर भेजा गया है.

दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई

इस हादसे में इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य बड़े पैमाने पर शुरू किया गया है, महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) और अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.’

यह भी पढ़ें

India Vs NZ ODI: दो वनडे मैचों के लिए अब श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम की कमान, ईशान किशन, तिलक वर्मा की एंट्री

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Train Accident in Assam: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, गुवाहाटी के पास सैरांग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कई घायल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *