स्पोर्ट्स डेस्क : India Vs NZ ODI भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अब अजेय स्थिति में पहुंच गया है. मंगलावर को तीसरा एक दिवसीय मैच बारिश के चलते बिना एक गेंद फेंके रद्द कर दिया गया. पांच मैचों की श्रंखला में भारत 2-0 से आगे है. इस तरह तीन मैच हो चुके हैं. बाकी बचे दो मैचों के लिए श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान होंगे.
टेस्ट सीरीज के चलते हुए बदलाव
वहीं, शुभमन गिल और केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज टीम में नहीं होंगे. चौथा मैच 13 नवंबर शुक्रवार को खेला जाना है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और तिलक वर्मा की वनडे टीम में शामिल हुए हैं. इसके अलावा, कुमार कुशाग्र भी टीम में शामिल हुए हैं. अंशुल कंबोज की जगह यश ठाकुर को वनडे टीम में शामिल किया गया है. टेस्ट सीरीज को देखते हुए चौथे और पांचवें वनडे की टीम अलग चुनी गई है.
चौथे वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), आकिब नबी डार, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव
यहां लाइव देख सकते हैं मैच
भारत और न्यूजीलैंड का चौथा वनडे मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर आएगी. दोनों ही जगह आप हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकेंगे.
चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम
फिन एलन, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, निक कैली, मिचेल सैंटनर (कप्तान), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी और काइल जैमीसन

One thought on “India Vs NZ ODI: दो वनडे मैचों के लिए अब श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम की कमान, ईशान किशन, तिलक वर्मा की एंट्री”