Kiren Rijiju on Rahul gandhi

Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: दिमागी नक्सल पर राहुल गाधी से भिड़े रिजिजू, कहा- “अगला लक्ष्य दिमागी नक्सल खत्म करना”

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सल वाले बान पर एक बार फिर सियासी वार पलटवार फिर शुरू हो गया है. राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसका तीखा जवाब दिया है. रिजिजू ने कहा कि, राहुल मोओवादियों के खात्मे पर राहुल गांधी को पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहिए. यही नहीं, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान की याद दिलाते हुए कहा कि, मनमोहन सिंह कहते थे कि, माओवादी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है.

रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया जवाब

रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखी और हुए कि, ‘राहुल जी, सशस्त्र माओवादियों को खत्म करने के लिए मोदी जी को धन्यवाद दीजिए. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी ने वामपंथी उग्रवाद और नक्सलवाद को भारत के लिए सबसे बड़ा आंतरिक सुरक्षा खतरा बताया था. अगला टारगेट ‘दिमागी नक्सलियों’ का सफाया करना है.’

ऐसे शुरू हुआ विवाद

बता दें कि, यह पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान से शुरू हुआ, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दीवाली मनाने के दौरान दिया था. पीएम मोदी ने कहा था कि जंगलों से भले ही हथियारबंद नक्सली खत्म हो गए हों, लेकिन दिमागी नक्सली अब भी देश के कई संगठनों और राजनीतिक दलों में घुसपैठ कर चुके हैं.

इसके अलावा पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि ये लोग संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं. पीएम ने यह भी कहा था कि हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानकर हराना होगा और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी.

राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार

प्रधानमंत्री के इस बयान पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पलटवार किया. बस्तर में पीएम मोदी के दीवाली कार्यक्रम में शामिल हुए सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को संबोधित करते हुए राहुल ने लिखा कि आपके चेहरों ने सब कुछ बयां कर दिया. आपने पीएम के झूठ पर भरोसा नहीं किया.

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि पीएम मोदी ने हमें नक्सली कहा है. अपनी पोस्ट में राहुल ने पीएम मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि मेरी चुनौती कायम है. कोई भी, कहीं भी मुझसे बहस कर ले कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन नाच रहा है?

यह भी पढ़ें

 

“Belonging : A Journey of Love”: सोनिया गांधी की आत्मकथा में खुलासा, राहुल से पहले हुआ था एक बच्चा, लेकिन..   

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: दिमागी नक्सल पर राहुल गाधी से भिड़े रिजिजू, कहा- “अगला लक्ष्य दिमागी नक्सल खत्म करना””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *