Diwali Lamp Importance

Diwali 2026: दिवाली में इन जगहों पर दीपक जरूर जलाएं, घर पर हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा

Diwali 2026 दीपावली का त्यौहार प्रकाश और उजाले का पर्व है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधि विधान से की जाती है. जीवन में अंधेरे को दूर कर उजाले से भर देने का ये पर्व है. इस अवसर पर दीपक जलाने का बहुत महत्व है. हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार, दीपावली के रात को घर को दीपों की कतार से सजाते हैं, और इन दीपों के उजालों से मन और हृदय दोनों में सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है. दीवाली की रात कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. साथ ही घर में संपन्नता आती है.

आज हम आपको घर पर कुछ ऐसे स्थान बता रहे हैं, जहां पर दीपक रखने से आपके घर में सुख-समृद्धि आती है. यही नहीं, हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा से भी दूर रहते हैं.

घर का मुख्य द्वार

धार्मिक मान्यता के अनुसार,  दीवाली की रात घर के मुख्य द्वार से मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इसलिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाना चाहिए. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि ये दीये रातभर जलते रहें. ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रवेश होता है.

तिजोरी या धन रखने का स्थान

यह स्थान कुबेर देव और मां लक्ष्मी का माना जाता है. इसलिए दीवाली की रात तिजोरी के पास दीपक जरूर जलाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है. साथ ही जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता.

रसोई घर

दीवाली की रात रसोई में भी दीपक जरूर जलाना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है. ऐसा माना जाता है कि रसोई में दीपक जलाने से अन्न और धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं और परिवार के सदस्यों पर मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा बरसती है.

तुलसी का पौधा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली की रात तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. साथ ही घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है.

मंदिर और ईशान कोण

इसके अलावा घर के मंदिर में भी दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. घर का मंदिर और उत्तर-पूर्व (ईशान) कोना देवताओं का स्थान होता है. दीवाली की रात यहां दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Diwali 2026: दिवाली में इन जगहों पर दीपक जरूर जलाएं, घर पर हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *