एंटरटेन्मेन्ट डेस्क : Ramayan on Box Office रामायाण को भव्य रूप से सिनेमाई पर्दे पर उतारने वाले नितेश तिवारी की मेहनत रंग ला रही है. इसकी ओपनिंग जबरदस्त रही. गुरुवार 5 नवबर को सिनेमा घरों में ये फिल्म रिलीज हुई. रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन तूफानी रहा. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसने दमदार ओपनिंग के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
‘रामायण’ 64 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को रिलीज के पहले दिन जबरदस्त रिस्पांस मिला. सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी तारीफ हुई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन, ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ की कमाई के साथ अपना खाता खोला. इसमें इस फिल्म ने हिंदी में 47.50 करोड़, कन्नड़ में 7.25 करोड़, तेलुगु में 6.00 करोड़, तमिल में 2.60 करोड़ और मलयालम में 1.50 करोड़ की कमाई की. विदेशों में, फिल्म ने कुल 50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है जिससे इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 127.50 करोड़ हुआ है.
दिवाली पर सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
64.85 करोड़ (नेट) की शानदार ओपनिंग के साथ, ‘रामायण’ ने त्योहारों के दौरान कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बता दें कि, 8 साल से कायम ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (50.75 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और सलमान खान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ (40.35 करोड़) को टॉप 5 की लिस्ट से बाहर कर दिया है. इसी के साथ ये दिवाली पर रिलीज होने वाली सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.
दिवाली पर बड़ी ओपनिंग वाली टॉप 5 फिल्में
बॉलीवुड की वो पांच फिल्में जिन्होंने दिवाली के त्यौहार पर बड़ी ओपनिंग की. इनमें रामायण- 64.85 करोड़*, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 50.75 करोड़, हैप्पी न्यू ईयर: 44.97 करोड़, टाइगर 44.50 करोड़, सिंघम अगेन: 43.70 करोड़ है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Ramayan on Box Office: रामायण का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी, दिवाली पर सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म”