India alliance in Supreme court

Supreme Court on Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा-सरकार क्या कर रही है, “प्रदूषण की वजह से लोगों की आवाज तक बदल रही है”

नई दिल्ली :  Supreme Court on Air Pollution   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने सरकार से पूछा कि, इसे रोकने के लिए आप क्या कर रहे हैं?  कोर्ट ने कहा कि, दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं है.

जिम्मेदारी की भावना

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दीवाली के दौरान प्रदूषण को लेकर जितने ज्यादा प्रतिबंध लगाए जाएंगे, उनके उल्लंघन की आशंका भी उतनी ही बढ़ सकती है. इसलिए लोगों में प्रदूषण को लेकर जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना जरूरी है.

30 सिगरेट पीने जैसा प्रदूषण

वहीं कोर्ट में एमिकस क्यूरी अपराजिता ने कहा कि दिल्ली में लोग रोज 30 सिगरेट पीने जैसी हवा में सांस ले रहे हैं और उनकी आवाज तक प्रभावित हो रही है रही है. उन्होंने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है.

प्रदूषण के लिए गरीब जिम्मेदार नहीं

दीवाली के दौरान सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ जाने की दलील पर कोर्ट ने कहा कि त्योहारों को मनाने के लिए हमें अपनी पुरानी परंपराओं और रीति-रिवाजों की ओर लौटने पर विचार करना चाहिए. कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रदूषण के लिए गरीब लोगों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि गरीब लोग प्रदूषण फैलाने वाले नहीं, बल्कि इसके सबसे ज्यादा शिकार होते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह दीवाली के बाद मामले पर आगे सुनवाई करेगा.

गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर चिंता

सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी ने कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा गाड़ियां हैं. इस पर CJI ने कहा कि समस्या सिर्फ सिर्फ गाड़ियों की संख्या नहीं, बल्कि यह भी है कि दिल्ली में देशभर से वाहन आते हैं. उनकी हालत और उनसे निकलने वाले धुएं की निगरानी करना मुश्किल है. कोई वाहन सिर्फ दो घंटे के लिए भी दिल्ली में आता है तो वह प्रदूषण फैला चुका होता है.

यह भी पढ़ें

CM Yogi Adityanath on Compensation: योगी सरकार का बड़ा एलान, किसान मुआवजा, प्राकृतिक आपदा की सहायता राशि में बड़ी वृद्धि

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Supreme Court on Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा-सरकार क्या कर रही है, “प्रदूषण की वजह से लोगों की आवाज तक बदल रही है””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *