नई दिल्ली : Student Death in Delhi राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, एक निजी स्कूल में 9 वर्षीय छात्रा क्लासरूम में अचानक फर्श पर गिरती है, ये देखकर शिक्षिका उस छात्रा को उठाकर कुर्सी पर बैठाती है लोकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देती. फिर आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है, यहां पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया जाता है. प्रथम दृष्टया डॉक्टर इसे कॉर्डिएक अरेस्ट मान रहे हैं.
वहीं, शुरुआती जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. शुरुआती जांच में डॉक्टर्स ने कार्डिएक अरेस्ट से मौत होने की आशंका जताई है. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
इस पूरी घटना का 3 मिनट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस फुटेज में बच्ची कक्षा में आती दिखाई देती है. कुछ देर बाद वह अपनी कमर पर हाथ रखती है और अचानक फर्श पर गिर पड़ती है. बच्ची को गिरते देख टीचर तुरंत उसके पास पहुंचती हैं और उसे उठाकर कुर्सी पर बैठाने की कोशिश करती है. हालांकि, बच्ची कोई रिएक्शन नहीं देती और बेहोश नजर आती है.
Horrific Visuals from Delhi School in Mayur Vihar!
A 9-year-old girl, Class III student of Lovely Public School, Mayur Vihar, had reportedly been brought to Malik Redix Health Care, Nirman Vihar where she was declared brought dead.
During the preliminary enquiry, CCTV footage of the class was examined, which reportedly shows the girl suddenly collapsing. Further enquiry is underway to ascertain the exact reason of death.
#BreakingNews #Delhi #School #DelhiSchool
— Sachin Bharadwaj (@Sachin_Writer17) November 4, 2026
गेम्स पीरियड से लौटी थी छात्रा
शिक्षिका ने बताया कि बच्ची गेम्स पीरियड के बाद क्लासरूम में लौटी थी. वह बहुत थकी हुई लग रही थी. वह कुछ कह रही थी कि अचानक जमीन पर गिर गई थी. उसे उठाकर कुर्सी पर बिठाने की कोशिश की लेकिन वह बेहोश हालत में थी. फर्श पर गिरने से उसके ठोड़ी से खून बहने लगा था इसीलिए स्टाफ की मदद से उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया.
परिवार वालों ने लगाया आरोप
दूसरी ओर, परिवार ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा कि छात्रा को कोई बीमारी नहीं थी और वह पूरी तरह ठीक थी. पिता का आरोप है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी बेटी की जान चली गई. परिवार ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पांडव नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नौ वर्षीय छात्रा अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती थी. परिवार में माता-पिता और अन्य सदस्य हैं. वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. उसके पिता इलाके के एक जिम में ट्रेनर हैं. इसके अलावा वह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चालक के रूप में भी कार्यरत हैं.
यह भी पढ़ें

One thought on “Student Death in Delhi: दिल्ली में चौंकाने वाला मामला, 9 साल की छात्रा की अचानक मौत, कार्डिएक अरेस्ट या फिर क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज”