CM Yogi on Rahul gandhi

CM Yogi Target Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर सीएम योगी का निशाना, कहा-“दिवाली का वो रॉकेट जो फुस्स हो चुका है”

लखनऊ : CM Yogi Target Rahul Gandhi  उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वार-पलटवार का दौर तेज हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला किया है. उन्होंने कहा कि, राहुल वो रॉकेट हैं, जिसका धुआं निकल चुका है. सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस उन्हें बार-बार लॉन्च कर रही है, लेकिन वे बार-बार फेल हो रहे हैं. बता दें कि, मुख्यमंत्री गोरखपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

कांग्रेस की स्थिति अजब है

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस आज असमंजस की स्थिति में है. तमिलनाडु में हारती है तो मौन हो जाती है. वहां पूरा गठबंधन ही हार जाता है. गठबंधन को ही छोड़ देती है क्योंकि इनका कोई सगा नहीं है. हार भी इतनी बार हुई कि अब तो हार भी कांग्रेस से पूछती है कि बार-बार की हार का दोष ईवीएम के बाद किस पर फोड़ने जा रहे हो.

जब योगी ने राहुल की तुलना गांव के लड़के से की

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए, गांव के बार-बार फेल हो रहे एक लड़के की कहानी भी सुनाई. उन्होंने कहा कि, पहली बार जब रिजल्ट वाले दिन लड़के से परिवार वाले पूछते हैं कि क्या हुआ तो बताता है कि हम परीक्षा दे दिए थे मास्टर साहब कापी गायब कर दिए. अगले साल कहता है कि पेपर सेलेबस के बाहर का आ गया था. तीसरे साल कहता है पेन की स्याही खत्म हो गई थी. चौथी बार कहता है कि पेपर देने बैठा तो बगल वाला लड़का इतनी तेजी से लिख रहा था कि मैं घबरा गया, उससे लिख नहीं पाया. यानी हर बार कोई नया बहाना बनाता है.

गांव के लड़के की तरह कांग्रेस की हालत हो गई है. 2014, 2017, 2019, 2022, 2024 लगातार बीजेपी जीत रही है और कांग्रेस लगातार हार रही है. यह लोग कभी कुछ तो कभी कुछ हार का बहाना खोजते हैं.

हारने पर ईवीएम दोषी, संवैधानिक संस्थाएं दोषी

आश्चर्य होता है कि जीतते हैं तो अपनी होशियारी, अपना पुरुषार्थ दिखाते हैं. हार गए तो कमल दोषी, ईवीएम दोषी, संविधानिक संस्थाएं दोषी और अब तो लोकतंत्र पर खतरा दिखाई देने लगा है. सीएम योगी ने कहा कि आश्चर्य हो रहा है कि कांग्रेस कितनी बार राहुल गांधी को लॉन्च करेगी.

राहुल गांधी फुस्स रॉकेट

राहुल गांधी को देखकर दिवाली का कागज वाला राकेट याद आता है. जैसे दिवाली के कुछ राकेट ऐसे होते हैं, जिन्हें माचिस लगाई तो वह उड़ता नहीं है. लोग आसमान की तरफ देखते हैं लेकिन राकेट का धुंआ वहीं निकल जाता है, वह जमीन पर ही बुझ जाता है. राहुल गांधी की भी यही स्थिति है. धुंआ निकल चुका है. वह ऐसे राकेट हो चुके हैं जिसका बारूद पहले ही समाप्त हो गया है. कांग्रेस जैसे ही इन्हें लांच करती है, यह फुस्स हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें

US Mid Term Election 2026: अब्दुल अल सैयद ने अमेरिकी चुनाव में रचा इतिहास, बने पहले मुस्लिम सीनेटर, भारत से है नाता

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “CM Yogi Target Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर सीएम योगी का निशाना, कहा-“दिवाली का वो रॉकेट जो फुस्स हो चुका है””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *