Rajbhar on akhilesh yadav

Om Prakash Rajbhar on Akhilesh Yadav: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर ली चुटकी, “वो नेता क्या जो चुनाव से भागे, आइए हो जाए दो दो हाथ”

लखनऊ :    Om Prakash Rajbhar on Akhilesh Yadav   उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर समाजावादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. सुभासपा प्रमुख राजभर ने अखिलेश यादव के विधानसभा 2027 का चुनाव न लड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि, टोना टोटका मानते हैं. यही नहीं, राजभर ने कहा कि, वो नेता ही क्या, जो चुनाव से भागे, राजभर यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, आइए हो जाए दो दो हाथ.

अखिलेश यादव पर कसा तंज

ओम प्रकाश राजभर ने हर बार की तरह अपने अंदाज में सपा मुखिया पर निशाना साधा और सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- ‘अरे मित्र अखिलेश जी,  सुना है कि आप अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ेंगे. ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे? आइये हो जाये दो-दो हाथ.

रेडीमेड पार्टी के रेडीमेड शहजादा

हमको नहीं पता था कि आप इतना टोना-टोटका मानने वाले हैं. वैसे बिना चुनाव लड़े आपका मुख्यमंत्री बन जाना कोई टोना-टोटका नहीं था मित्र! बल्कि रेडीमेड पार्टी के रेडीमेड शहजादा होने के कारण मुख्यमंत्री बन पाए थे. अब जब, लग गया कि लड़ने गए तो मिट्टीपलीत होनी तय है तो लगे मैदान छोड़कर भागने?

लाल टोपी वाली सरकार टोना टोटके की थी

मित्र अखिलेश जी…ये लाल टोपी वालों की सरकार नहीं है, जब प्रदेश टोना-टोटका वाले चलाया करते थे. नोएडा से लेकर आगरा, अयोध्या और मथुरा तक टोना-टोटका मानने वालों की सरकार को जनता ने 10 साल पहले ही उखाड़ के फेंक दिया है. आज हम लोगों ने मिलकर सारे टोना-टोटका, भूत-प्रेत, पिशाच सब झार दिये हैं. आपके सब भूत प्रेत गायब हैं.

काल भैरव टोना टोटका का इलाज कर देते

चलिए, बाबा विश्वनाथ आपका कल्याण करें… आपके पास चौराहे पर रुककर मिठाई खाने का समय था, मगर कुछ ही दूर पर उनके दरबार में शीश झुकाने का समय नहीं मिला. कम से कम पास में ही काल भैरव बाबा के दरबार में चले गये होते. वहां आपके सब टोना-टोटका का इलाज हो गया होता..’

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi Challenge: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी खुली बहस की चुनौती, कहा- ‘आइए डरिए मत’

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Om Prakash Rajbhar on Akhilesh Yadav: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर ली चुटकी, “वो नेता क्या जो चुनाव से भागे, आइए हो जाए दो दो हाथ””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *