Rahul gandhi for Open debate

Rahul Gandhi Challenge: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी खुली बहस की चुनौती, कहा- ‘आइए डरिए मत’

नई दिल्ली :  Rahul Gandhi Challenge  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए वीडियो भी शेयर किया. कांग्रेस नेता ने खुली बहस की चुनौती को दोहराते हुए कहा कि, 24 घंटे बीत चुके हैं, मुझसे बहस करिये.

राहुल गांधी ने पीएम को दी खुली चुनौती

राहुल गांधी ने सोशल साइट X पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ’24 घंटे बीत चुके हैं मोदी जी. मैंने आपको चुनौती दी थी. आप कहते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है. कोई भी मंच चुनें, कोई भी जगह तय करें और मुझसे बहस करें.’

मोहन भागवत को जज बना दें

राहुल गांधी ने कहा कि बहस में यह सवाल उठे कि देशद्रोही कौन है, विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है और किस तरह का कनेक्शन है. उन्होंने कहा कि दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे और टेबल होगी. एक तरफ पीएम बैठेंगे और दूसरी तरफ वह बैठेंगे. उन्होंने कहा कि जिसे जज बनाना है, बना दें. मोहन भागवत को भी जज बनाया जा सकता है और फिर डिबेट की जाए.

बहस के मुद्दों का किया जिक्र

राहुल गांधी ने उन मुद्दों का जिक्र किया जिन पर वह चर्चा करने चाहते हैं. उन्होंने कहा कि बहस के दौरान वित्तीय ढांचे, अमेरिकी समझौते, उद्योगपति गौतम अडानी से जुड़े मामलों और जेफरी एपस्टीन के मामले पर खुली चर्चा होगी.

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘वित्तीय प्रणाली और ढांचे को लेकर सवाल उठेंगे. अमेरिकी समझौता कैसे हुआ, क्यों हुआ और इतनी जल्दी में क्यों लिया गया? आपने अकेले यह फैसला क्यों किया और कैबिनेट को अंधेरे में क्यों रखा? अडानी मामला क्यों बंद हुआ? इन सभी संवेदनशील मुद्दों पर देश के सामने बात होनी चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘आइए, डरिए मत. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाने दीजिए.’

यह भी पढ़ें

MEA On Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों पर भारत अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने कहा-हम नजर बनाए हुए हैं

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Rahul Gandhi Challenge: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी खुली बहस की चुनौती, कहा- ‘आइए डरिए मत’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *