Shiva sharma case Lucknow

Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा को टॉर्चर करती थी श्रद्धा, मौत वाले दिन कपड़े उतरवा कर कराया डांस, शरीर पर पोती थी लिपस्टिक

लखनऊ :  Shiva Sharma Death Case  लखनऊ के बड़े कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. आरोपी श्रद्धा दुबे से पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं. श्रद्धा, शिवा शर्मा को प्रताड़ित करने के साथ ही ब्लैकमेल कर उसका इस्तेमाल करती थी. पुलिस ने आरोपी के घर पर काम करने वाली मेड से भी पूछताछ की है. श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर दानिश तीनों कारोबारी की हत्या के मामले में जेल में हैं.

शिवा को करती थी टॉर्चर

शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के बारे में जानकारी मिली है कि नौ अक्टूबर की रात में भी श्रद्धा दुबे ने शिवा के कपड़े उतरवाए और उससे जबरन डांस कराया. वह शिवा को बेइज्जत करना चाहती थी. यही नहीं, श्रद्धा ने शिवा के शरीर पर लिपस्टिक पोत दी थी और उसको नाचने के लिए मजबूर किया था.

अफसरों के साथ तस्वीरें दिखाकर बनाती थी दबाव

श्रद्धा कारोबारी शिवा शर्मा के साथ नौकरों की तरह बर्ताव करती थी. वह शिवा से अपने पैर दबवाती थी, सिगरेट मंगवाती थी, ये सब घटनाएं बताती हैं कि, श्रद्धा दुबे ने उस पर अपने रसूख का दबाव बना रखा था. जानकारी ये भी सामने आई है कि, श्रद्धा ने बड़े अफसरों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाई थीं, जिसका इस्तेमाल से वह रौब दिखाती थी.

घटना के दिन करवाया था न्यूड डांस

लखनऊ में कोर्ट में पेशी से ठीक पहले पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा ने शव पर मिले लिपिस्टिक के निशान और सिर्फ अंडरवियर में शिवा के रहस्य का खुलासा किया है. उसने बताया कि घटना के दिन वह शिवा शर्मा से न्यूड डांस करा रही थी.

उसके कपड़े उतरवा दिए थे और पेट, पीठ व चेहरे पर लिपिस्टिक लगाया था. इसके बाद डंडे की जोर पर उसे डांस के लिए मजबूर किया. घटना के वक्त मौके पर उसकी बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर दानिश और एक्स बॉयफ्रेंड आमिर भी मौजद थे. श्रद्धा दुबे ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शिवा शर्मा से इस तरह का डांस उसने पहली बार नहीं कराया, बल्कि पहले भी कई बार या कहें अक्सर कराया था.

कैफे संचालक फरार

पुलिस पूछताछ में ये भी सामने आया है कि, श्रद्धा हर दिन किसान के बाजार के कैफे में जाती थी और वहां हुक्का पीने के दौरान टारगेट सेट करती थी. श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद से कई कैफे संचालक फरार हैं. पुलिस इनकी तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें

Amit Shah on Rahul gandhi: अमित शाह ने राहुल गांधी के लिए कहा-‘नाच ना जाने आंगन टेढ़ा’

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा को टॉर्चर करती थी श्रद्धा, मौत वाले दिन कपड़े उतरवा कर कराया डांस, शरीर पर पोती थी लिपस्टिक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *