Amit shah on Rahul gandhi

Amit Shah on Rahul gandhi: अमित शाह ने राहुल गांधी के लिए कहा-‘नाच ना जाने आंगन टेढ़ा’

नई दिल्ली : Amit Shah on Rahul gandhi  कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप और विशेष गहन परीक्षण (SIR) विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाकर बहस की चुनौती दी है. अमित शाह ने कहा कि, सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, राहुल गांधी संसद में आएं. यही नहीं, कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, तीन करोड़ मतदाताओं की मौत हो चुकी है, उनका वोट कौन डालेगा.

शाह ने कहा कि, कांग्रेस फर्जी वोटिंग के जरिए चुनाव जीतना चाहती है. यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि, “नाच ना जाने आंगन टेढ़ा”.

3 करोड़ लोगों की मौत हो चुकी है

अमित शाह ने विपक्ष के उस आरोप पर सवाल उठाया, जिसमें SIR के दौरान करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने की बात कही गई है. शाह ने इन आंकड़ों का ब्योरा देते हुए कहा कि करीब 6.25 करोड़ मतदाता नए पते पर चले गए हैं, लगभग तीन करोड़ लोगों की मृत्यु हो चुकी है और करीब एक करोड़ नाम डुप्लीकेट हैं. उन्होंने दावा किया कि बाकी तीन करोड़ ऐसे लोग हैं, जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है और वे बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं.

संसद में बहस को तैयार

SIR पर विपक्ष के विरोध का जवाब देते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में खुली बहस की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को भी तैयार है. गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं आपको चुनौती देता हूं, हम संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं, आइए, चर्चा करें.’

मॉक पार्लियामेंट पर अमित शाह का निशाना

इसके अलावा अमित शाह ने मॉक पार्लियामेंट को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी एक नकली संसद में तो प्रधानमंत्री बन सकते हैं. लेकिन असली संसद में वे कभी इस पद पर नहीं पहुंच पाएंगे.’

शाह ने कहा कि अवैध प्रवासियों को बचाने के लिए वोटर्स लिस्ट के एसआईआर का विरोध कर रही है. शाह ने साथ ही राहुल को एक विशेष सत्र में शामिल होने की चुनौती दी. उन्होंने पूछा कि अगर ये मशीनें भरोसेमंद नहीं थी, तो फिर कांग्रेस ने तेलंगाना और अन्य राज्यों में सरकारें कैसे बनाईं? वे लोगों के बीच काम करने की बजाय महीनों तक विदेश में रहते हैं.

यह भी पढ़ें

Rising Stars Asia Cup 2026: राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से फैन खुश, 22 नवंबर को भारत-पाक मैच

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Amit Shah on Rahul gandhi: अमित शाह ने राहुल गांधी के लिए कहा-‘नाच ना जाने आंगन टेढ़ा’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *