नई दिल्ली: Grap-2 in Delhi दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायू प्रदूषण की वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे एनसीआर में ग्रैप के दूसरे चरण के तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इसके तरह सार्वजनिक वाहनों का उपयोग, निजी वाहनों के कम इस्तेमाल, पार्किंग शुल्क बढ़ाने, खुले में कचरा जलाने और हर तरह के निर्माण पर नियंत्रण जैसे कदम उठाये जाते हैं.
ग्रैप-2 में क्या होती हैं पाबंदियां
निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने की अपील, लोगों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करने और निजी वाहनों का उपयोग घटाने को कहा गया है.
पार्किंग शुल्क बढ़ेगा:
निजी वाहनों को हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.
खुले में कचरा जलाने पर रोक:
ठोस कचरा और बायोमास को खुले में जलाने से बचने के निर्देश हैं.
निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण:
अक्टूबर से जनवरी के बीच धूल पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है.
सड़कों पर धूल कम करने के उपाय:
मैकेनिकल और वैक्यूम स्वीपिंग के साथ पानी का छिड़काव और डस्ट सप्रेसेंट का इस्तेमाल किया जाएगा.
सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव:
दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में सरकारी कार्यालयों और नगर निकायों के समय अलग-अलग करने का प्रावधान है.
AQI खतरनाक स्तर पर
GRAP-2 तब लागू किया जाता है जब AQI 301-400 के बीच होता है. 300 से ज्यादा AQI को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में गिना जाता है. संशोधित GRAP नियमों के तहत 1 नवंबर 2026 से BS-6, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और छूट मिले हुए वाहनों को ही दिल्ली में घुसने की इजाजत है. जो गाड़ियां BS-6 के नीचे हैं और जिनके पास वैलिट PUCC नहीं है उनकी दिल्ली में एंट्री पर रोक है.
इस मौसम में पहली बार AQI ‘बेहद खराब’
बता दें कि सोमवार को दिल्ली में इस मौसम में पहली बार एयर क्वालिटी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गया. वहीं, तीन केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया. दिल्ली का एक्यूआई 324 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है.
यह भी पढ़ें
Omar Abdullah : 25 MLA हुए बागी, उमर सरकार पर आ सकता है गंभीर संकट, बीजेपी की पैनी नजर

One thought on “Grap-2 in Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, GRAP-2 लागू किया गया, जानिए क्या हैं पाबंदियां”