जम्मू (एजेंसी) : Omar Abdullah जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के लिए खतरे की घंटी तेज सुनाई दे रही है. जानकारी के मुताबिक, उनके विधायकों ने उमर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. सूत्रों की मानें तो करीब 25 विधायक ऐसे हैं, जो नाराज हैं. दरअसल, हाल ही में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कैबिनेट विस्तार किया था. हालांकि, पार्टी के कई सारे विधायक सरकार के इस फैसले से खुश नहीं हैं और पार्टी में लगातार असंतोष की भावना बढ़ती जा रही है.
गौरतलब है कि, 90 सदस्यीय विधानसभा में 25 विधायकों के अंसतुष्ट होने से जम्मू-कश्मीर की राजनीति में चर्चाएं जोर पकड़ने लगती हैं. वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी इस पूरे मामले पर पैनी निगाह बनाए हुए है.
किसके पास कितनी सीटें?
370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में 2024 में विधानसभा के चुनाव हुए थे. 90 सदस्यों वाली इस विधानसभा में सबसे अधिक सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीतीं थी. एनसी ने 42, बीजेपी ने 29 और कांग्रेस ने 6 और पीडीपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी.
सरकार और पार्टी दोनों पर संकट
25 विधायकों का नाराज होना बड़ा संकट है, सरकार पर खतरे के साथ पार्टी में भी टूट की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है. मौजूदा परिस्थितियों को देखें तो अगर उमर अब्दुल्ला अपने विधायकों को समझाने में कामयाब साबित नहीं होते हैं तो आगे का समय उनके लिए मुश्किलों से भरा हो सकता है क्योंकि 41 विधायकों में से 25 विधायकों के नाराज होने का दावा किया जा रहा है.
नाराज विधायकों की संख्या सीएम उमर के समर्थन में खड़े विधायकों से अधिक है. अगर उमर अब्दुल्ला के विधायकों की नराजगी बढ़ती है और पूरी तरीके से बागी हो जाते हैं तो ना सिर्फ सरकार गिरने का खतरा है बल्कि पार्टी भी हाथ से निकल सकती है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Omar Abdullah : 25 MLA हुए बागी, उमर सरकार पर आ सकता है गंभीर संकट, बीजेपी की पैनी नजर”