Rahul gandhi Ramlila maidan

Rahul Gandhi in Ramlila Maidan Rally: राहुल गांधी का हमला, कहा- “ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे, इसके बाद मोदी-शाह का नंबर”

नई दिल्ली : Rahul Gandhi in Ramlila Maidan  रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान बीजेपी पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि, ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे, यही नहीं, राहुल ने कहा कि, इसके बाद मोदी और अमित शाह का नंबर होगा.

वोट चोरी रही है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि, ‘सालों से इस देश में वोट चोरी होती रही है. मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी हुई है.’ उन्होंने कहा कि EVM के जरिए और वोटर लिस्ट से नाम हटाकर और जोड़कर वोट चुराए गए.

ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं, बेचारे ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाते. मुझे बुरा लगता है कि ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं और रात को सो नहीं पाते. लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा जुर्म किया है, देश की आवाज और आत्मा को दबाने की कोशिश की है.

यह भारत का प्रोटेस्ट है

राहुल गांधी ने कहा कि हम नफरत या दुश्मनी वाले लोग नहीं हैं. हम प्यार करने वाले लोग हैं. हम इस देश में प्यार और भाईचारा वापस लाना चाहते हैं. यह प्रोटेस्ट किसी एक पार्टी या नेता का नहीं है. यह एक साथ किया गया प्रोटेस्ट है. यह भारत का प्रोटेस्ट है, भारत की आवाज है.’

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav in Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में अखिलेश का बीजेपी पर तंज, कहा- “यूपी वाले स्वागत भी अच्छा करते हैं, और विदाई भी अच्छी करते हैं”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Rahul Gandhi in Ramlila Maidan Rally: राहुल गांधी का हमला, कहा- “ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे, इसके बाद मोदी-शाह का नंबर””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *