नई दिल्ली : Indian Railway Parcel Service रेलवे से पार्सल भेजने के सुविधा अब और आरामदेह होने जा रही है. भारतीय रेलवे से पार्सल भेजने के लिए आपको स्टेशन के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. अब रेलवे घर आकर पार्सल लेकर गंतव्य तक आपका सामान सुरक्षित पहुंचाएगा. जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे (Indian Railways) जल्द ही आठ बड़े शहरों में डोर-टू-डोर पार्सल डिलीवरी सर्विस शुरू करने जा रहा है. रेलवे ने इस सर्विस को ‘घर से घर तक’ (Ghar Se Ghar Tak) नाम दिया है.
छोटे कारोबारियों को बड़ा लाभ
इसके तहत ग्राहक घर बैठे ही पार्सल पिकअप से लेकर डिलीवरी तक की बुकिंग कर सकेंगे. इस सर्विस का पायलट रन सफल रहा है. अब रेलवे इसे देश के 8 शहरों में रेगुलर सर्विस के रूप में शुरू करने जा रहा है. रेलवे की इस पहल से आम लोगों के साथ छोटे कारोबारियों और ऑनलाइन विक्रेताओं को आसानी हो जाएगी.
इन आठ शहरों में शुरू होगी सेवा
रेलवे अपने पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में उपलब्ध कराएगा. ग्राहक रेल पार्सल ऐप या रेलवे की वेबसाइट के जरिए अपने घर से पार्सल भेजने और मंगाने की बुकिंग कर सकेंगे. दक्षिण मध्य रेलवे ने 6 मई 2026 को सोशल मीडिया पर इस सर्विस के बारे में जानकारी साझा की थी. रेलवे के मुताबिक, यह पहल सिर्फ पार्सल पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को जोड़ने और कारोबार को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगी.
इस तरह होगा पार्सल का संचालन
इस सेवा के तहत रेलवे और लॉजिस्टिक्स कंपनियां मिलकर काम करेंगी. रेलवे की जिम्मेदारी एक शहर से दूसरे शहर तक पार्सल पहुंचाने की होगी, जबकि लॉजिस्टिक्स पार्टनर ग्राहक के घर से पार्सल उठाने और उसे तय पते तक पहुंचाने का काम करेंगे. ग्राहक पार्सल की बुकिंग ट्रेन रवाना होने से 15 दिन पहले तक कर सकेंगे. ट्रेन प्रस्थान के एक दिन पहले भी आप पार्सल की बुकिंग कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें

One thought on “Indian Railway Parcel Service: अब आपका पार्सल घर से लेगा रेलवे… घर तक पहुंचाएगा, रेलवे शुरू करने जा रहा है ये बड़ी Service”