नई दिल्ली : Vande Bharat Sleeper For UP उत्तर प्रदेश के लोगों को दिवाली से बड़ी खुशखबरी मिली है. प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज शनिवार 31 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाई जाएगी. ये गाड़ी नई दिल्ली से वाराणसी (काशी) के बीच चलेगी, यात्रियों को रात में आरामदायक और सुविधाजनक सफर मिलेगा, इसके अलावा दिन के समय की बचत होगी. श्रद्धालुओं, छात्रों और नौकरी पेशा लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी.
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधाजनक टाइमिंग
फिलहाल स्लीपर वंदे भारत की प्रस्तावित समयसारणी की बात करें तो, ट्रेन रात करीब 10 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह लगभग 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी. वहीं, वाराणसी से यह रात करीब 9 बजे चलकर सुबह लगभग 6 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. शनिवार को संचालन नहीं होगा. रात में यात्रा पूरी होने से यात्रियों को दिन के समय का बेहतर इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. वहीं, इस गाड़ी के रूट की बात करें तो, ट्रेन के गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज में ठहराव की संभावना है. इससे इन शहरों के यात्रियों को दिल्ली और वाराणसी के बीच सफर के लिए एक और विकल्प मिलेगा.
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: The new Vande Bharat Sleeper Express train, connecting New Delhi and Varanasi, will be inaugurated on October 31, 2026. (28.10) https://t.co/Feg1EUwmZW
— ANI (@ANI) October 28, 2026
श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत
नई रेल सेवा से काशी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी. यात्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने, गंगा घाटों पर आरती देखने और सारनाथ की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होने की योजना बना सकेंगे. वहीं, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के चलते यह शहर शिक्षा का भी प्रमुख केंद्र है. ऐसे में यहां आने-जाने वाले छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों के लिए भी यह ट्रेन बड़ी उपयोगी साबित होगी.
ट्रेन में मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
वंदे भारत स्लीपर को लंबी दूरी की रात की यात्रा को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. सुविधाओं की बात करें तो, ट्रेन में आरामदायक स्लीपर बर्थ, मोबाइल चार्जिग पॉइंट, बोतल होल्डर और सामान रखने के लिए अलग जगह जैसी सुविधाएं होगी. इसके अलावा आधुनिक शौचालय, सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन संचार व्यवस्था और यात्री सूचना प्रणाली की सुविधा भी मिलेगी.
यह भी पढ़ें
