एजेंसी : Greater Noida Incident ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां महागुन माईवुड सोसायटी के 23 वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से पिता और 11 साल के बेटे की गिरकर मौत हो गई. पिता अपने बेटे से फ्लैट की बालकनी से फूल तुड़वा रहे थे.अचानक बेटे का पैर फिसला और वह 23वीं मंजिल से नीचे लटक गया. बेटा तो गिरा ही, उसे बचाने के चक्कर में पिता भी नीचे गिर गए. इस हादसे में दोनों की ही मौत हो गई. ये घटना बिसरक थाना क्षेत्र स्थित महागुन माईवुड सोसायटी की है. इस हादसे के बाद पूरी सोसायटी में मातम का माहौल है.
23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की मौत
दिल दहला देने वाली ये घटना शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हुई. थाना बिसरख पर PRV के जरिए सूचना मिली थी कि महागुन मायवुड्स सोसायटी के टॉवर-23 में ऊपर से गिरने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो 40 साल के रणदीप पात्रा और उनका 11 साल का बेटा आरव फ्लोर पर बेहोश पड़े हुए थे. उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.
खाटू श्याम जा रहा था परिवार
मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि उनको सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए निकलना था, जिस वजह से उनके पति और बेटा बालकनी से पूजा करने के लिए फूल तोड़ रहे थे. इसी दौरान सीढ़ी से फिसलकर दोनों बालकनी से नीचे गिर गए. थाना बिसरख पुलिस ने मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Greater Noida Incident: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, बालकनी में फूल तोड़ रहे पिता-पुत्र की 23वीं मंजिल से गिरकर मौत”