नई दिल्ली : CTI Letter To Sonia Gandhi कांग्रेस की रामलीला मैदान में होने वाली प्रस्तावित रैली को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के व्यापारियों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इस पत्र के जरिये एक नवंबर की रैली को स्थगित करने का आग्रह किया है. यही नहीं, व्यापारियों ने अपनी चिंता जाहित करते हुए बताया कि, इस रैली से उन्हें 10 से 12 हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता है.
अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को भी पत्र
इसके अलावा, फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन खारी बावली की किराना कमेटी दिल्ली ने इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं अखिलेश यादव व ममता बनर्जी को भी पत्र लिखकर रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को दीपावली के बाद तक टालने की मांग की है.
12,000 करोड़ के व्यापार पर सीधा असर
सीटीआई के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्तावित यह रैली ऐसे समय में हो रही है जब बाजार दिवाली की खरीदारी के चरम पर हैं. संगठन का कहना है कि धनतेरस (6 नवंबर) और दिवाली (8 नवंबर) के बेहद करीब होने के कारण 1 नवंबर का दिन त्योहारों के सामान के परिवहन और ग्राहकों की आवाजाही के लिए सबसे व्यस्त दिनों में से एक रहेगा.
व्यापारियों में चिंता
त्यौहारी सीजन व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण होता है. वहीं, दिवाली जैसे बड़े पर्व पर फुटकर और थोक व्यापारी बड़ी तैयारी करते हैं. लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौर में उन्हें खासा नुकसान हुआ है. अब रामलीला मैदान में कांग्रेस की होने वाली रैली ने उनकी चिंता बढ़ा दी है.
राहुल गांधी को लिखा था पत्र
बता दें कि, कांग्रेस ने दिल्ली में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है. दिल्ली के व्यापारियों ने इस रैली को टालने की मांग की है. दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है, जिसमें 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित 10 लाख लोगों की महारैली को दिवाली के बाद शिफ्ट करने की मांग की. इससे पहले CTI ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी यही पत्र लिखा था. कांग्रेस ने इस रैली में देशभर से कार्यकर्तांओं को बुलाया है.
यह भी पढ़ें

One thought on “CTI Letter To Sonia Gandhi: राहुल नहीं माने तो अब सोनिया गांधी से व्यापारियों ने लगाई गुहार, चिट्ठी लिखकर कहा-12 हजार करोड़ का होगा नुकसान!”