स्पोर्ट्स डेस्क : ICC Ranking आईसीसी की रैंकिंग में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर टॉप पर पहुंचे गये हैं. टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में ईशान किशन को उन्होंने पीछे छोड़ दिया. वहीं, दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा और बॉलर्स की रैंकिंग में मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ नंबर-1 पर काबिज हो गये हैं.
अभिषेक फिर नंबर-1
अभिषेक से पहले ईशान ने टी20 रैंकिग्स पर कब्जा जमाया हुआ था. ईशान जुलाई 2025 से ही नंबर-1 पर बने हुए थे. लेकिन अभिषेक ने हाल ही में दमदार प्रदर्शन से शीर्ष पर पहुंच गये हैं. बता दें कि, अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में तूफानी शतक लगाकर रैंकिंग मे जबरदस्त छलांग लगाई. उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलते हुए 38 गेंदों पर 113 रन बनाए.
यानसेन का रैंकिंग्स में कमाल
अफ्रीकी गेंदबाज यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने दमदार प्रदर्शन से ऑलराउंडर और गेंदबाज दोनों की रैंकिंग्स में अपना दबदबा बना लिया. वे पहली बार रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंचे हैं. यानसेन ने गकेबेरहा में बल्ले से 85 और गेंदबाजी में पांच विकेट हॉल लिया था, जिसकी उन्हें फायदा मिला. उन्होंने गेंदबाजों अपनी रैंकिंग सुधारते हुए पांच स्थानों की छलांग लगाकर नंबर-1 पर काबिज हुए.
रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ा
वहीं, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग्स में उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ. उन्होंने भारतीय दिग्गज रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़कर नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया.
यह भी पढ़ें

One thought on “ICC Ranking: ICC T-20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टॉप पर पहुंचे, दो और फॉर्मेट में शीर्ष पर नये खिलाड़ी”