एजेसी : Cyclone Arnab बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है. आंध्र प्रदेश और य़नम के तट से टकराने के बाद, यहां भारी बारिश हो रही है, साथ ही तेज हवाओं की वजह से पेड़, बिजली के खंभ कई जगह गिर गये. हालांकि, प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए रास्तों को साफ करने में जुटा है. लागातार बारिश होने के चलते बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एहतियातन कदम उठाये जा रहे हैं.
तूफानी हवाओं का जोर
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के केंद्र में हवा की रफ्तार 125 से 135 किमी प्रति घंटा है, जो झोंकों के साथ 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रही है. पिछले तीन घंटों में तूफान 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है. अनुमान है कि शुरुआत में धीमी गति से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर रुख करेगा.
सड़क बह गई
चक्रवात अर्नब के कहर से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की उप्पड़ा तटीय सड़क पूरी तरह बह गई है. जिले के एसपी ने बताया कि, तेज हवाओं से सैकड़ों पेड़ और 100 के करीब बिजली के खंभे उखड़ गए, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि रात 1 बजे के बाद बारिश तो थम गई थी, लेकिन आधी रात के समय तूफान की तेज हवाओं ने काफी असर डाला.
उड़ानें हुईं प्रभावित
चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण खराब मौसम को देखते हुए एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि बुधवार को राजमुंदरी, विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित रहेंगी. कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
फ्लैश फ्लड का खतरा
मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 घंटों में अनाकापल्ली, श्री अल्लूरी सीताराम राजू, काकीनाडा, विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से गंभीर फ्लैश फ्लड का खतरा जताया है. अगले 24 से 36 घंटों के लिए भी कई इलाकों में बाढ़ का जोखिम बताया गया है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश, यनम के तट से टकराया “अर्नब”, भारी बारिश,तेज हवाओं से सैंकड़ों पेड़-बिजली के खंभे गिरे”