नई दिल्ली : Kharge Controversy भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी ने इस मुद्दे पर माफी की मांग की है, साथ ही बीजेपी ने इस विवादित बयान को लेकर जनता के बीच जाने का एलान कर दिया है. पीएम मोदी के पिता पर की गई अभद्र टिप्पणी पर पार्टी ने अब 26 अक्टूबर को देश भर में प्रदर्शन की घोषणा कर दी है. बता दें कि, बीजेपी नेताओं ने खरगे के विवादित बान पर सख्त रुख अपनाया है.
पटना में दर्ज हुई शिकायत
इस बीच पटना में बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी के नेता कृष्ण कल्लू ने अपने आवेदन में कहा है कि, बापू सभागार में कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे हम सभी काफी आहत हैं.
खरगे ने पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी
मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल, बिहार महाराष्ट्र हरियाणा की सरकार चोरी की है. इसी बीच हंगामा मच गया. तभी एक शख्स ने कहा कि मोदी कभी नहीं जाएगा, इस पर खरगे ने कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा.’
अमित शाह ने बयान की निंदा की
अमित शाह ने खरगे पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं. यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों. कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया.’
यह भी पढ़ें

One thought on “Kharge Controversy: खरगे के विवादित बयान पर घमासान तेज, देश भर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी”