एजेंसी: Wings Over Ganga Air Show in Kashi वाराणसी में शानदार एयर शो आयोजित किया गया. रविवार को तीसरे दिन इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शमिल हुए. सुबह से ही गंगा घाटों पर शो देखने वालों की भीड़ जमा होने लगी. कार्यक्रम ‘विंग्स ओवर गंगा’ में लड़ाकू विमानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाये. पीएम मोदी ने जांबाज पायलटों की हौसला बढ़ाया. ये शो भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोडित किया गया.
100 विमानों के शानदार प्रदर्शन
एयर शो के दौरान, भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों ने राफेल, सुखोई-30, तेजस, मिराज-2000, जगुआर और मिग-29 समेत करीब 100 विमानों की मदद से अपनी ताकत और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया.
अलग-अलग फॉर्मेशन से दिखाया युद्ध कौशल
इस दौरान स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान एलसीए तेजस ने कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए शानदार करतब दिखाए. विमानों ने गंगा के ऊपर भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया. राफेल की गर्जना से काशी का आसमान गूंज उठा. तीन राफेल विमानों ने ‘नीलकंठ फॉर्मेशन’ बनाई. ‘प्रचंड फॉर्मेशन’ में सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, एलसीए तेजस और मिग-29 समेत छह तरह के लड़ाकू विमान शामिल हुए. इन विमानों ने आसमान में तीर की नोक जैसी आकृति बनाई.
ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े फॉर्मेशन का प्रदर्शन
यह प्रस्तुति भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों की विविधता और समूह में उड़ान के तालमेल को दर्शाती है. वायुसेना की ब्रीफिंग में इस फॉर्मेशन को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रदर्शित युद्ध क्षमता से जोड़ा गया था. हालांकि, इस उल्लेख का अर्थ यह नहीं कि सूची में शामिल प्रत्येक विमान ने ऑपरेशन में भाग लिया था.
नीलकंठ फॉर्मेशन का तालमेल
‘नीलकंठ’ फॉर्मेशन में तीन राफेल लड़ाकू विमानों के समूह में उड़ान भरने का कार्यक्रम था. फ्रांस में निर्मित राफेल भारतीय वायुसेना का बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है. इसका उपयोग हवाई सुरक्षा, जमीन पर लक्ष्यों के विरुद्ध कार्रवाई और विभिन्न सैन्य अभियानों में किया जा सकता है. तीन विमानों का समूह गंगा के ऊपर से गुजरते हुए दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण बना. राफेल की तेज आवाज सुनकर लोगों की निगाहें आसमान पर उठीं और समूह के विमानों की आकृति पर ध्यान गया. एक साथ उड़ते विमानों के बीच उचित दूरी बनाए रखना पायलटों के कौशल और तालमेल का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Wings Over Ganga Air Show in Kashi: काशी के आसमान में गूंजा लड़ाकू विमानों का करतब, एयर फोर्स के “विंग्स ओवर गंगा” में शामिल हुए 100 फाइटर जेट”