नई दिल्ली: Student Suicide in Delhi दिल्ली के सरकारी स्कूल में छात्रा की खुदकुशी का मामला सामने आया है. पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक, स्कूल के सुरक्षा गार्ड के कमरे के पीछे छात्रा का जला हुआ शव मिला. स्कूल का बैग भी घटना स्थल के पास से बरामद हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि, छात्रा स्कूल बैग में रखकर ज्वलनशील पदार्थ लाई थी.
गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली छात्रा
डीसीपी आरपी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्कूल में गार्ड के कमरे के पीछे 18 वर्षीय छात्रा जली हुई हालत में मिली. डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
घटनास्थल और छात्रा के स्कूल बैग से कुछ सामान बरामद किया गया है. इसकी जांच की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. इस वारदात ने स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बैग से मिला सुसाइड नोट
छात्रा के बैग से तीन सुसाइड नोट मिले हैं. घोंडली गांव की रहने वाली है. सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपनी माता पिता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी.
सुसाइड नोट में लड़के का जिक्र
पुलिस की माने तो, सुसाइड नोट में किसी लड़के का भी जिक्र है ऐसे में पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार छठे पीरियड के बाद क्लास पास लेकर पानी पीने जाने की बात कहकर गई थी.
2-3 मिनट बाद ही चिल्लाने की आवाज आई. पानी के टैंक के पास ही पूरी तरह जली मिली. पुलिस के अनुसार किसी केमिकल डालकर सुसाइड किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि, छात्रा दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती है और उसके माता-पिता गांव में रहते हैं.
यह भी पढ़ें

One thought on “Student Suicide in Delhi: 12वीं की छात्रा ने स्कूल कैंपस में आग लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें”