स्पोर्ट्स डेस्क: India Vs NZ T-20 I भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच में 4 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है. सांस रोक देने वाले में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम के जबड़े से जीत छीन ली. एक वक्त भारत की हार तय लग रही थी, लेकिन तिलक वर्मा और नीतिश रेड्डी ने मिलकर बाजी भारत के नाम कर दी. न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 181 रन का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा. टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.
तिलक वर्मा की नायाब पारी
तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने 7वें विकेट के लिए नाबाद 69 (30 गेंद) रनों की साझेदारी करके टीम इंडिया को हारा हुआ मैच जिता दिया. एक वक्त पर लग रहा था कि मेजबान न्यूजीलैंड आसानी से जीत जाएगा, क्योंकि भारत के आखिरी 3 ओवर में 46 रनों की दरकार थी. 6 विकेट गिर चुके थे. तिलक और नितीश क्रीज पर थे. दोनों कुछ देर पहले ही आए थे. दोनों सेट नहीं थे, लेकिन दोनों की बैटिंग देखकर लगा कि वो ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आए थे.
टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खडाई
नंबर 6 बैटिंग करते हुए तिलक ने 26 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्कों की मदद से 51 रन नॉट आउट बनाए. नितीश रेड्डी ने 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 13 गेंदों में 26 नाबाद रन स्कोर किए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल रहा. भारत के लिए संजू सैमसन (14), वैभव सूर्यवंशी (04), कप्तान श्रेयस अय्यर (07) और अभिषेक शर्मा (27) जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे, जिसके बाद जीत लगभग असंभव सी दिख रही थी. 112 रनों पर छठा विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर उतरे. दोनों ने शुरुआत में संभल कर बल्लेबाजी की और फिर गियर बदला और नतीजा सबके सामने है.
न्यूजीलैंड की पारी- फिलिप्स-जैकब्स के अर्धशतक
मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाए. न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही. अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई. पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर टिम सीफर्ट (7 रन) बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे, अर्शदीप ने ऑफ स्टम्प के बाहर हार्ड लेंथ गेंद डाली, जिस पर सीफर्ट के बल्ले का निचला हिस्सा लगा. गेंद हवा में उछली और तिलक वर्मा ने कवर पर आसान कैच लपक लिया.
कीवी टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स और जैकब्स के बीच 116 रन की साझेदारी हुई जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने सम्मानजनक स्कोर बना लिया. फिलिप्स ने 43 गेंदों पर 70 रन बनाए. भारतीय टीम ने आज के मैच में दो बदलाव किये, चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला.
दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.
यह भी पढ़ें

One thought on “India Vs NZ T-20 I: तिलक वर्मा ने अविश्वसनीय पारी खेलकर न्यूजीलैंड को चारों खाने किया चित, भारत सीरीज में 2-0 से आगे”