स्पोर्ट्स डेस्क : India Vs NZ T-20 I भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल शनिवार को दूसरा टी-20 मैच खेला जाना है. ये मैच भी क्राइस्ट चर्च के हेगले ओवल मैदान में खेला जाएगा. पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था. टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए कीवी टीम को चार विकेट से हरा दिया था. वहीं, दूसरे मैच 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन के चोटिल होने की वजह से सूर्यवंशी को मौक मिल सकता है.
सूर्यवंशी के लिए बड़ा मौका
ओपनिंग करने वाले संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है. इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव की संभावना नजर नहीं आती. चोटिल किशन ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका दिया है. क्रिकेट के एक्सपर्ट सूर्यवंशी को मौका दिये जाने की वकालत करते रहे हैं. हालांकि, अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट को ही करना है
वरुण चक्रवर्ती को मिल सकता है मौका
पहले मैच में भारतीय गेंदबाज बेअसर साबित हुए थे और जमकर रन लुटाए थे. टीम मैनेजमेंट वरुण चक्रवर्ती को मौका दे सकता है. वरुण पहले टी20 मैच में नहीं खेले थे. टीम मैनेजमेंट ने पिच को देखते हुए तीन तेज गेंदबाजों को तरजीह दी थी. हालांकि, स्पिनर्स ने भी हेगले ओवल की पिच पर अच्छी गेंदबाजी की थी. ऐसे में अब दूसरे टी20 में वरुण को मौका दिया जा सकता है.
हाई स्कोरिंग मैच
इससे पहले क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पहला टी20 मैच खेला गया था. कीवी टीम ने इस मैच में 225 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में मैच जीत लिया था. संजू सैमसन और नमन धीर भारत की जीत के खेवनहार थे. अब इसी मैदान पर दूसरा टी20 भी खेला जाएगा. ऐसे में इस मैच के भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है.
दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.

One thought on “India Vs NZ T-20 I: वैभव सूर्यवंशी का इंतजार होगा खत्म! चोटिल ईशान किशन की जगह मिल सकता है मौका”