Pilibhit Voter list case

Pilibhit Voter List: पीलीभीत में वोटर लिस्ट में फिर लोचा, 10 हजार एंट्री गलत, आयोग सख्त, कहा-पूरे यूपी में होगी जांच

पीलीभीत :  Pilibhit Voter List   उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में वोटर लिस्ट में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं. कई जगह पर पिता का नाम और वोटर का नाम तक बदल दिया गया है. जानकारी के मुताबिक ऐसी 10 हजार शिकायतें सामने आई हैं. वहीं, यूपी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त रणदीप रिणवा ने पूरे यूपी में वोटर लिस्ट के जांच के आदेश दिये हैं.

वोटर का नाम, पिता का नाम गलत

एक शिकायत के मुताबिक, फैजान अली खान पुत्र मुशफिक अली खान के एपिक नंबर सीएमएल 2099718 की आनलाइन जांच करने पर मतदाता का नाम रईस अली पुत्र हुजैब अली मिला. ऐसे ही एपिक नंबर एसजेडके 0064064 में मतदाता का नाम आशिक अली पुत्र महमूद अली था, जबकि उसके स्थान पर खलील खां पुत्र जलाल खां दर्ज पाया गया.

बता दें कि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत की थी. वहीं, अब उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी की जांच में ये गड़बड़ियां सामने आईं.

जांच के बाद हुई कार्रवाई

इस मामले में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) पीलीभीत विधानसभा रहे एसडीएम अमरिया हेमंत कुमार चौधरी, पूर्व ईआरओ एसडीएम पूरनपुर मयंक गोस्वामी और वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर के कंप्यूटर आपरेटर अनिल कुमार के खिलाफ एफआईआर की गई है.

इस तरह हुई जांच

मतदाता निर्वाचन के दौरान जब SIR किया तब तक सब सही था. असली खेल इसके बाद शुरू हुआ. यह एडीएम वित्त एवं राजस्व की प्रारंभिक जांच में सामने आया. एडीएम वित्त एवं राजस्व की 22 अक्टूबर को मिली जांच के अनुसार वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर से दिनांक 31 मई से 29 अगस्त तक 13,779 फार्मों की एंट्री की गई थी.

इसमें तत्कालीन ईआरओ मयंक गोस्वामी के कार्यकाल 4,717 फार्मों की प्रविष्टि हुई. वहीं, ईआरओ हेमंत कुमार चौधरी के कार्यकाल में 17 जुलाई के बाद 9,062 फार्मों की प्रविष्टि की गई. दोनों को मिलाकर 13,779 फार्मों की प्रविष्टि की गई, जिसमें से 10,470 फार्मों को स्वीकृत और 3,309 फार्मों को अस्वीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुआ मतदान, सपा का आरोप बीजेपी ने कराई बूथ कैप्चरिंग

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *