UP MLC Election

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुआ मतदान, सपा का आरोप बीजेपी ने कराई बूथ कैप्चरिंग

लखनऊ:  UP MLC Election  उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ. सुबह आठ बजे से चार बजे तक वोट डाले गये. इन सीटों के लिए कुल 55.24 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान के आंकड़ों की बात करें,  75.48 फीसदी मतदान वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर हुआ. वहीं, मुरादाबाद-बरेली शिक्षक सीट पर 75.31 फीसदी वोट पड़ें. गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक के लिए सबसे अधिक 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ.

152 प्रत्याशी मैदान में

बता दें कि, इन सीटों पर कुल 14.81 लाख मतदाता पंजीकृत हैं. 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए. चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं. वोटिंग के दौरान कई जिलों में हंगामा हुआ. समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप भी लगाए.

फतेहपुर में विजयीपुर बूथ पर हंगामा

फतेहपुर के विजयीपुर बूथ पर इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के दौरान हंगामा हुआ. सपा ने बीजेपी पर सीसीटीवी बंद कर धांधली का आरोप लगाया, जबकि अधिकारियों ने इसे गलत बताया और मतदान जारी रखा.

वोटर लिस्ट में सांसद का नाम नहीं

झांसी-इलाहाबाद विधान परिषद खण्ड स्नातक चुनाव की मतदाता सूची में बीजेपी के सांसद अनुराग शर्मा का नाम नहीं है. वे जब अपने मतदान केन्द्र नैशनल हाफिज सिद्दीक इण्टर कॉलेज पहुंचे, तो मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिला.

अखिलेश यादव ने कहा-चुनाव आयोग छुट्टी पर है

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने फतेहपुर की घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और वीडियो भी डाला. उन्होंने लिखा कि, ”लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं. इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा,  आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या?  चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो.

हम पूरे प्रदेश में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं व इनके आधार पर चुनाव व्यवस्था में घपलाकर रहे अधिकारियों पर एफ़आइआर करवाएंगे चाहे वो चुनाव आयोग के अधिकारी-कर्मचारी हों या उप्र प्रशासन के.”

यह भी पढ़ें

Mega Star Amitabh Bachchan: महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में दिलजीत दोसांझ का भी नाम

 

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “UP MLC Election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुआ मतदान, सपा का आरोप बीजेपी ने कराई बूथ कैप्चरिंग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *