CM Sukhvinder singh sukhu

CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा एलान, कर्मचारियों को 5 फीसदी डीए देने की घोषणा

शिमला :  CM Sukhvinder Singh Sukhu   हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट दिया है. सुक्खू सरकार ने 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया है. यही नहीं, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 5 फीसदी डीए के अलावा दस हजार रुपये पे रिवीजन एरियर देने का भी एलान किया. बता दें कि, एक नवंबर को बढ़े हुए डीए के साथ वेतन जारी किया जाएगा.

4 नहीं 5 फीसदी डीए मिलेगा

सीएम सुक्खू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर 4 फीसदी डीए देने की घोषणा करता हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 प्रतिशत डीए पिछली बार का भी बकाया है वो भी इस बार दिया जाएगा. दरअसल पिछली बार 3 फीसदी डीए दिया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दिवाली पर 5 फीसदी डीए मिलेगा.

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारों के लिए डबल सौगात

मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारी दिवाली अच्छे से मना सकें इसलिए डीए की 5 फीसदी किश्त देने की घोषणा की जा रही है. जिसकी नोटिफिकेशन भी आज जारी हो जाएगा. इसके साथ ही क्लास फोर्थ के कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का एरियर भी दिया जाएगा.

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सरकार की ओर से जारी आदेश हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू होंगे. इसके अलावा अखिल भारतीय सेवा (ऑल इंडिया सर्विसेज) के अधिकारियों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वेतनमान के अंतर्गत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें

Air Pollution in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड से हवा की सेहत हुई खराब, AQI खराब स्तर तक पहुंचा

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा एलान, कर्मचारियों को 5 फीसदी डीए देने की घोषणा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *