Raihan Vadra Photo exhibition

Raihan Vadra Photo Exhibition: फोटो प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने को लेकर रेहान वाड्रा नाराज, SIR प्रोटेस्ट से था लिंक, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली:   Raihan Vadra Photo Exhibition  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी को लेकर विवाद सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में उनकी कुछ तस्वीरों को प्रबंधन ने हटाने के लिए कहा था. ये सभी हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ी थीं. रेहाव वाड्रा ने इसका विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा है. बता दें कि, रेहान एक फोटोग्रफर हैं. यहां उनकी सोलो एग्जीबिशन लगी है.

70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने को कहा

जानकारी ये भी मिली है कि, लगभग 74 तस्वीरें भी हटाने को कहा गया. रेहान वाड्रा ने अपनी इस प्रदर्शनी का नाम ‘नो आइडिया इज फाइनल’ रखा था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे भारतीय तिरंगे वाली दो तस्वीरें हटाने के लिए भी कहा गया. उन्होंने हटाने से मना कर दिया.

सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जताया विरोध

रेहान वाड्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, बीकानेर हाउस प्रबंधन ने शो के उद्घाटन से पांच घंटे पहले उन्हें अधिकांश कलाकृतियां हटाने के लिए मजबूर किया. प्रदर्शनी का उद्घाटन उसी दिन शाम 7 बजे होना था. उनके अनुसार, हटाने के लिए कही गई तस्वीरें दिल्ली में युवाओं के विरोध प्रदर्शनों से संबंधित थीं. रेहान ने दावा किया कि प्रबंधन ने इन तस्वीरों की सामग्री को आपत्तिजनक माना. हालांकि, पोस्ट में प्रबंधन की ओर से तस्वीरों को हटाने के निर्देश के पीछे दिए गए विस्तृत कारणों का उल्लेख नहीं है.

तिरंगे वाली तस्वीर हटाने से किया इंकार

22 से 25 अक्तूबर तक चलने वाली यह प्रदर्शनी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेगी. हालांकि, रेहान का कहना है कि अभी भी उनकी लगभग 40 तस्वीरें वहां लगी हुई हैं, जबकि 70 से ज्यादा तस्वीरें हटा दी गई है. रेहान ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें भारतीय तिरंगे की दो तस्वीरें हटाने के लिए भी कहा गया था. उन्होंने इस निर्देश को मानने से इनकार कर दिया. उनका कहना है कि वह भारतीय झंडे की तस्वीरें नहीं हटाएंगे. इस मामले के बाद प्रदर्शनी में शामिल कलाकृतियों की संख्या कम हो गई है और शो आंशिक रूप से आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से बिगड़ सकता है मौसम, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए उत्तर भारत का हाल

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Raihan Vadra Photo Exhibition: फोटो प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने को लेकर रेहान वाड्रा नाराज, SIR प्रोटेस्ट से था लिंक, जानिए क्या है पूरा मामला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *