Amitabh bachchan on social media

Amitabh Bachchan on Social Media: अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के बाद फैंस बेचैन, लिखा-“मैं माफी चाहता हूं, मुझे…..”

इंटरटेनमेन्ट डेस्क :  Amitabh Bachchan on Social Media  मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं. उनके फैंस हर पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं. लेकिन बुधवार 21 अक्टूबर को बिग बी की एक पोस्ट से उनके चाहने वाले टेंशन में आ गये हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि, कुछ दिन उन्हें आराम की सलाह दी गई, इसलिए वे ब्रेक लेंगे. साथ ही उन्होंने लिखा कि वे इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं. इस पोस्ट के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है. कुछ लोग कह रहे हैं कि, शायद बिग का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. हालांकि, अभी भी कुछ साफ नहीं ह

अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर अमिताभ ने डॉक्टरों की सलाह के बारे में बताया और हिंदी में लिखा, ‘माफी… क्षमा प्रार्थी हूं, कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने का समय निकालने को कहा गया है सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूं.’ इससे एक दिन पहले उन्होंने अपने पर्सनल ब्लॉग पर भी ऐसी ही जानकारी दी थी. दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए बिग बी ने बताया कि उन्हें अपनी रिकवरी पर ध्यान देने और फिलहाल बातचीत से दूर रहने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं.

अमिताभ बच्चन स्वस्थ हैं !

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक X पर लिखा, ‘सबसे पहले सभी को दशहरा की शुभकामनाएं… ढेर सारा प्यार, खुशियां, संतुष्टि और प्रार्थनाएं. मुझे पूरी तरह से आराम करने और ठीक होने की सख्त सलाह दी गई है, इसलिए मुझे बातचीत न करने के लिए कहा गया है… कृपया मुझे माफ करें.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इसे मेरी ओर से एक सम्मानजनक जवाब मानें, उम्मीद है कि आगे और बात हो पाएगी.’

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सुरक्षा सख्त की गई

फिल्मी कलाकारों में सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच, अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर अपडेट सामने आया है. अमिताभ का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब पुलिस टाइगर श्रॉफ की कार से जुड़ी गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है. मामले से जुड़ी रिपोर्टों के अनुसार संदिग्धों ने अपना निशाना तय करने से पहले कई अन्य मशहूर हस्तियों की रेकी की थी. कई रिपोर्टों में बताया गया है कि आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान के घरों को भी अपने टारगेट के तौर पर सोचा था.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Amitabh Bachchan on Social Media: अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के बाद फैंस बेचैन, लिखा-“मैं माफी चाहता हूं, मुझे…..””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *