नई दिल्ली: Protest in Delhi दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त चाक चौबंद है. वहीं, सोमवार को डीएमआरसी ने 6 प्रमुख मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक, सुबह 6 बजे से शाम चार बजे तक ये पाबंदी रहेगी. बता दें कि, आज यानी 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक प्रोटेस्ट मार्च का एलान किया है. दिल्ली पुलिस ने ट्रफिक एडवाइजरी भी जारी की है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, घर से निकलने से पहले रूट के बारे में जानकारी कर लें
ये हैं 6 मेट्रो स्टेशन के नाम
DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल हैं. यहां एंट्री और एग्जिट सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी. डीएमआरसी ने बताया कि, इंटरचेंज की सुविधा इन स्टेशनों पर पहले की तरह ही रहेगी.
#WATCH | Delhi: Entry and exit at some metro stations will remain closed from 6:00 AM to 4:00 PM on October 12, 2026, for security reasons.
(Visuals from Patel Chowk metro station) https://t.co/vu4RXWmhtL
— ANI (@ANI) October 12, 2026
आगे अपडेट दिया जाएगा
साथ ही DMRC के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी. इसके बाद जरूरत के अनुसार आगे जानकारी दी जाएगी. ऐसे में स्टेशन खोलने या प्रतिबंधों में बदलाव को लेकर यात्रियों को आधिकारिक सूचना पर नजर रखनी चाहिए.
सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान की गई थी किलेबंदी
बता दें कि, 10 अक्टूबर शनिवार को सीजेपी के प्रस्तावित प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी की किलेबंदी की थी. यही नहीं, 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गये थे. साथ ही रेलवे ने दिल्ली आने वाली एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था. इन पाबंदियों के चलते आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें
T-20 India Vs WI: इंदौर में पूरा हुआ रांची का बदला, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया
