FIR On Arvind Kejriwal

FIR On Arvind Kejriwal: बुरे फंसे केजरीवाल, बांग्ला साहिब गुरुद्वारा में प्रदर्शन पर FIR दर्ज

नई दिल्ली:   FIR On Arvind Kejriwal   आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दिल्ली के बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन और धार्मिक स्थल पर मर्यादा भंग करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बता दें कि, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आम आदमी पार्टी चीफ, विधायकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की थी. अब इस पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है.:

पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 11 अक्टूबर को पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस के नाम शिकायत दी गई थी. यह शिकायत संसद मार्ग थाने में दी गई थी. कमेटी ने अपनी शिकायत में गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन करने और उसके बाद भ्रामक वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया था. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

गुरुद्वारे के भीतर प्रदर्शन करने का आरोप

कमेटी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ कार्यकर्ता और समर्थक कथित तौर पर गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुए और वहां विरोध प्रदर्शन किया. शिकायत के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक नारे लगाए गए, जिससे गुरुद्वारे का धार्मिक माहौल प्रभावित हुआ.

सेवादारों ने किया  हस्तक्षेप

कमेटी ने कहा कि, गुरुद्वारा एक पवित्र धार्मिक स्थल है और इसका इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए. शिकायत में यह भी कहा गया कि गुरुद्वारा प्रबंधन और सेवादारों ने स्थिति को शांत रखने और परिसर की मर्यादा बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप किया.

वीडियो के जरिये घटना को गलत तरीके से पेश किया गया

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.  साथ ही अध्यक्ष ने शिकायत में आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों और नेताओं ने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना को गलत तरीके से पेश किया और गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी पर ही आरोप लगाए.

ये भी पढ़ें

Protest in Delhi: प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में 6 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, कई रूट पर ट्रफिक डायवर्जन

सबसे ज़्यादा पढ़े गए