India Vs West indies Indore

T-20 India Vs WI: इंदौर में पूरा हुआ रांची का बदला, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

डेस्क:  T-20 India Vs WI  भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में खेला गया तीसरा टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच भारत ने 14 रन से जीत लिया. भारत ने पहले खलते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए. भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज 209 रन पर ही रोक दिया. कैरबियाई बल्लेबाज अपने विकेट नियमित अंतराल पर खोते रहे, जिसके चलते बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी. इस तरह भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 आगे हो गया. अब अगला मैच बुधवार को हैदराबाद में खेला जाएगा.

ओस न गिरने से भारत को मिला फायदा 

वेस्टइंडीज इस बार टॉस जीतकर भी हार गया. उसे उम्मीद थी कि, इस बार भी रांची जैसी ओस पड़ेगी. ओस पड़ी जरूर, लेकिन कैरेबियाई टीम की उम्मीद से कम. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन ही बना सका.

शतकवीर शाई होप जल्द आउट हुए 

रांची में शानदार शतक लगाने वाले कप्तान शाई होप को इस बार अर्शदीप सिंह ने जल्दी चलता कर दिया. जब तक शिमरोन हेटमायर और कामिल पूरन खेल रहे थे, तब तक उसके जीतने के चांस नजर आ रहे थे. मगर 82 के स्कोर पर पावेल भी आउट हो गए, जिसके बाद कोई बड़ी पार्टनरशिप नहीं पनप सकी.

अर्शदीप ने लिए 3 विकेट 

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और नमन धीर ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया. अर्शदीप ने दूसरे ही ओवर में कप्तान शाई होप को क्लीन बोल्ड करके वेस्टइंडीज को बैकफुट पर भेज दिया था. अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को भी एक-एक सफलता मिली. इस तरह भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 आगे हो गया. अब अगला मैच बुधवार को हैदराबाद में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें

CJI Reject to meet India Block Leaders: इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI जस्टिस सूर्यकांत ने मिलने से किया इंकार

सबसे ज़्यादा पढ़े गए