CJI Justice Suryakant

CJI Reject to meet India Block Leaders: इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI जस्टिस सूर्यकांत ने मिलने से किया इंकार

नई दिल्ली: CJI Reject to meet India Block Leaders  इंडिया गठबंधन के नेताओं को झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने मिलने से इंकार कर दिया है. बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे ने 12 अक्टूबर यानी सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत से मिलने का अनुरोध किया था. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर में कथित धांधली के संबंध में इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर सीजेआई से मिलने का कार्यक्रम था.

ई-मेल के जरिए दी जानकारी

CJI दफ्तर से के सूत्रों के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 को CJI ने ईमेल के जरिए विपक्षी नेताओं को इस फैसले और इसके पीछे की वजह की जानकारी दी. गौरतलब है कि, राहुल गांधी ने घोषणा की है कि विपक्षी नेता सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे. इस दौरान विपक्षी नेता देश की ओर से CJI को एक ज्ञापन सौंपने वाले थे. इस ज्ञापन में ‘वोट चोरी’ को रोकने, SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को रोकने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ की मांग शामिल थी.

एसआईआर पर लगे रोक, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे. हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे. हमारी मांग है – वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.

पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज को दबा नहीं सकते. ये कायर हमें डरा नहीं सकते. इन्हें पीछे हटना ही होगा. हम सब साथ चलेंगे – मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ. डरो मत. कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा.

यह भी पढ़ें

CJP On Delhi Police: CJP प्रवक्ता सौरव दास का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप, जताई ये आशंका…

सबसे ज़्यादा पढ़े गए