CJP On Bond

CJP Protest Jantar Mantar: CJP नेताओं का नया माइंड गेम, हमने कोई बॉन्ड साइन नहीं किया…आखिर माजरा क्या है

नई दिल्ली:  CJP Protest Jantar Mantar जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट से पहले ही हिरासत में लिये गये सीजेपी मुखिया अभिजीत दिपके और उनके दोनों सहयोगी को रविवार को रिहा कर दिया गया. कोर्ट ने उन्हें सशर्त रिहा किया और कहा कि वे एक साल शांति भंग नहीं करेंगे. वहीं, सीजेपी का कहना है कि, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. पार्टी के हालिया बयान में कहा कि, सीजेपी नेताओँ ने कोई बॉन्ड साइन नहीं किया हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि, क्या ये एक बार दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे, और फिर आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

सीजेपी नेताओं ने दिया तर्क

CJP ने एक्स पर लिखे पोस्ट में कहा कि, “CJP नेताओं ने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है, जिसमें लिखा हो कि वे अब प्रोटेस्ट नहीं करेंगे.” इसके बाद साइन किए गए बॉन्ड के बारे में बताते हुए लिखा- “बॉन्ड में शांति भंग न करने की बात कही गई है.” CJP ने इसी आधार पर तर्क देते हुए आगे लिखा- “शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना एक संवैधानिक अधिकार है और इससे शांति भंग नहीं होती.”

लीगल हेड रत्ना सिंह का बयान

CJP के इस ताजा बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कॉकरोच पार्टी आगे भी धरना-प्रदर्शन करेगी. मगर इस दौरान इस बात का ध्यान रखेगी कि प्रोटेस्ट में किसी भी तरह की हिंसा न हो. क्योंकि साइन किए गए बॉन्ड में शांति न भंग करने से जुड़ी बातें कही गई हैं. पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने भी इस बारे में बताते हुए कहा था- ‘इन लोगों को इस शर्त पर रिहा किया गया है कि वे एक साल तक ”शांति भंग” नहीं करेंगे.’

यह भी पढ़ें

Clash in UP Congress Office: कांग्रेस दफ्तर में जमकर हुआ बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच जमकर चले जूते-चप्पलें

सबसे ज़्यादा पढ़े गए