लखनऊ: Clash in UP Congress Office कांगेस मुख्यालय में रविवार को जबरदस्त हंगामा हुआ. दफ्तर में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच झड़प हुई. यही नहीं, जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से एक दूसरे को चप्पल तक दिखाई, जमकर जूते भी चले. बता दें कि, रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा और इमरान मसूद का पदभार ग्रहण का कार्यक्रम रख गया था. अजय राय ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी से की.
वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने मनाया
इस विवाद के बाद अजय राय नाराज होकर पार्टी कार्यालय से बाहर निकल गए. हालांकि इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी उन्हें छोड़ने बाहर तक आए. इस मौके पर उनके साथ इमरान मसूद भी मौजूद रहे.
#WATCH | Uttar Pradesh | Scuffle breaks out at Congress’ former state unit President Ajay Rai’s office in Lucknow between the party workers ahead of state Congress President Aradhana Misra-Mona’s charge-taking ceremony https://t.co/RYcccSJ5Bp
— ANI (@ANI) October 11, 2026
ममता पर अपशब्द बोलने का आरोप
कार्यक्रम के दौरान अजय राय के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर ममता चौधरी की तरफ से अजय राय को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल किए जाने का आरोप है. इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने ममता चौधरी के खिलाफ जमकर हंगामा किया. समर्थकों ने हाथों में जूते लेकर विरोध जताया.
‘कौन अध्यक्ष’ पर भिड़े नेता
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद भीड़ को देखते हुए अजय राय के समर्थकों ने कहा कि ‘अध्यक्ष जी निकलेंगे, रास्ता दे दीजिए.’ इस पर ममता चौधरी की तरफ से पूछा गया, ‘कौन अध्यक्ष?’ इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई.
कार्रवाई की मांग पर अड़े अजय राय
अजय राय ने कहा कि ममता चौधरी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उनकी नाराजगी की वजह महिला पार्षद ममता चौधरी के साथ हुई नोकझोंक बताई जा रही है. विवाद के बीच राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अजय राय को आश्वासन दिया. इसके बाद अजय राय दोबारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे.
यह भी पढ़ें
