डेस्क: Prakash raj On SIR चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन यानी SIR पर विपक्ष हमलावर है. इस बीच एक्टर प्रकाश राज ने इस प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट जारी करने को चुनौती दी. राज ने बताया कि, बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 8 अक्टूबर को प्रोटेस्ट आयोजित किया गया है. उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सभी से अपील की है.
एक्टर ने एक्स पर किया पोस्ट
प्रकाशराज ने SIR को संविधन खत्म करने की कोशिश बताया. उन्होंने अपने X पोस्ट में बताया कि यह आयोजन सिविल सोसाइटी ग्रुप्स और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के साथ मिलकर किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास शामिल हैं. एक्टर ने आयोजकों और युवा एक्टिविस्ट्स को ‘कॉकरोच’ कहकर संबोधित किया और कहा कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, वे राज्य-स्तरीय ‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ में अपनी परेशानी के पक्के सबूत पेश करेंगे.
Please Come Tomorrow . 8 th October at freedom park in Bengaluru. Lets unite against this conspiracy called SIR #ScrapSIR #justasking https://t.co/PlsRjT4EKD
— Prakash Raj (@prakashraaj) October 7, 2026
प्रकाशराज की अपील
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह विवाद आम चुनावी राजनीति से कहीं बढ़कर है. उन्होंने जनता और युवा संगठनों से गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में जुटने की अपील की. प्रकाश राज ने कहा, ‘यह सिर्फ वोट का सवाल नहीं है,’ और इस सभा को वोटर लिस्ट से नाम हटाने की सिस्टमैटिक प्रक्रिया के खिलाफ़ एक अहम विरोध बताया.
दिपके ने जारी किया वीडियो
फ्रीडम पार्क में होने जा रहे प्रोटेस्ट को लेकर अभिजीत दिपके ने भी एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एक्टर प्रकाश राज के अलावा कई लोग नजर आ रहे हैं. वीडियो में अभिजीत दिपके कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं कल के होने वाले प्रोटेस्ट के लिए बैंगलोर आया हूं. लेकिन मेरे पास आपके लिए एक सप्राइज है. इसके बाद वो इशारा करते हैं. राउंड चेयर पर बैठे ध्रुव राठी फिर वीडियों में नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें
