Indian Railway cancelled Tarin

Railway Cancelled Train: रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, त्योहार में ट्रेवलिंग की कर रहे हैं प्लानिंग, ये खबर जरूर पढ़ लें

डेस्क:  Railway Cancelled Train    त्योहारों की सिलसिला शुरू हो चुका है. दशहरा, दिवाली से लेकर छठ के पर्व पर लोग अपने अपने घरों की तरफ जाएंगे. ऐसे में रेलवे पर दबाव बढ़ जाता है. इस बीच ट्रेनों के रद्द होने से सफर करने वाले आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि, अक्टूबर के महीने में भोपाल मंडल से जुड़ी कई ट्रेनों के रद्द किया गया है.

इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया जा रहा है काम

जानकारी के मुताबिक, भोपाल मंडल में अलग-अलग जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. इस वजह से रेलवे ने मेमू और एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों को रद्द किया है. हम आपके लिए अहम जानकारी दे रहे हैं कि, कौन-सी ट्रेन रद्द रहने वाली है या किस रूट पर बदलाव किया गया है.

16 अक्टूबर तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर 11085

एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 64617

बीना-ललितपुर मेमू 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 12191

हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61625

बीना-रूठियाई मेमू 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61619

बीना-कटनी मुड़वारा मेमू 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 22162

दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 10 से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 22161

भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर के बीच रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61626

रूठियाई-बीना मेमू 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 12197

भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 12198

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61611

बीना-रूठियाई मेमू 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 22163

भोपाल-खुजराहो महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61620

कटनी मुड़वारा-बीना मेमू 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61612

रूठियाई-बीना मेमू 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 12192

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 14 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 11086

ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 04149

प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल 7 यानी आज और 14 को रद्द रहेगी

रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने के अलावा कई गाड़ियों के रूट में भी बदलाव किया है. घर से निकलने से पहले गाड़ियों के स्टेटस के बारे में जानकारी कर लें. आप रेलवे की हेल्प लाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सभी तरह की जानकारी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Ind Vs WI T-20I इकाना में आया अय्यर का तूफान, भारत ने 8 विकेट से इंडीज को धोया

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए