लखनऊ: SP Chief Akhilesh Yadav उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोमवार को आठ प्रत्याशियों का एलान किया था. वहीं, मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एक ट्वीट ने सियासी हलचल मचा दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि, “तीन नहीं 403 पर निगाहें”.
आज नामांकन की आखिरी तारीख
बता दें कि, बीजेपी दावारा उम्मीदवारों के नाम का एलान होने के बाद माना जा रहा था, कि, सपा मुखिया तीसरे उम्मीदवार के नाम की घोषणा आज कर सकते हैं, लेकिन इनके ट्वीट ने ये साफ कर दिया है कि, वे तीसरे उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं करेंगे, हालांकि, ये सिर्फ कयास ही है. क्योंकि आज नामांकन का आखिरी दिन है, ऐसा माना जा रहा है, अब तीसरे उम्मीदवार को उतारने की उम्मीद कम ही है. एक्स पर अखिलेश ने दार्शनिक अंदाज में लिखा कि, “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं चार सौ तीन पर है”.
अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 6, 2026
बीजेपी ने आठ नाम फाइनल किये
इससे पहले सोमवार को, उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया था. बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई. इनमें यूपी के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का नाम, साथ ही राधाकांत ओझा, राम प्रताप सिंह चौहान समेत अन्य नाम शामिल हैं.
बता दें कि, यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है. 6 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तारीख है. बीजेपी ने अपने किसी भी मौजूदा राज्यसभा सांसद को दोबारा टिकट नहीं दिया है, सभी नए चेहरों पर दांव लगाया है. पार्टी ने इन उम्मीदवारों के जरिए जातीय समीकरण साधने के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलन बनाने का प्रयास किया है.
यह भी पढ़ें
Bypolls Election 2026: पश्चिम बंगाल उपचुनाव में वोटिंग, ममता की साख फिर दांव पर
