West bengal bypolls 2026

Bypolls Election 2026: पश्चिम बंगाल उपचुनाव में वोटिंग, ममता की साख फिर दांव पर

एजेंसी: Bypolls election 2026  पश्चिम बंगाल में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की परीक्षा की घड़ी आ गई है. मंगलवार को राज्य की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों ही सीटों पर हो रहा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के भविष्य को भी तय करेंगे. बता दें कि, मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़े थे, नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही सीटों पर उन्होंने जीत हासिल की थी. अधिकारी ने भवानीपुर सीट अपने पास रखी थी और नंदीग्राम से इस्तीफा दिया था. इस सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था.

9 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

बता दें कि, तीन राज्यों में आज पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसके बाद सभी सीटों के चुनावी नतीजों की घोषणा आगामी शुक्रवार,9 अक्टूबर को की जाएगी.

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम, और पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसके साथ ही असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी आज ही उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है.

हिरासत में लिये गये हुमायूं कबीर

पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद स्थित उनके पार्टी कार्यालय से रेजीनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

ममता की प्रतिष्ठा दांव पर

नंदीग्राम का चुनाव सियासी तौर पर काफी अहम होगा. नंदीग्राम वह क्षेत्र है, जो ममता बनर्जी के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का केंद्र रहा था. इस आंदोलन ने 2011 में तृणमूल के सत्ता में आने का रास्ता तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी. 2021 में बीजेपी के शुभेन्दु अधिकारी ने इसी सीट पर बनर्जी को हराया था.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए