Vaibhav sooryavanshi

Asian Games 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क: Asian Games 2026 एशियन गेम्स में भारत का स्वर्णिम सफर जारी है. शनिवार को क्रिकेट के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर देश को एक और गोल्ड मेडल दिलाया. इस दौरान भारत के नाम पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. टीम के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गये. बता दें कि, उन्होंने इस मुकाबले में 15 तेज तर्रार रन बनाए थे.

गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय एथलीट बन गए हैं. उन्होंने निशानेबाज सौरभ चौधरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 16 साल की उम्र में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीता था. वैभव 15 साल या उससे कम उम्र में एशियन गेम्स गोल्ड मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी का नाम इतिहास में दर्ज

शनिवार यानी 3 अक्टूबर को जब भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया. तब वैभव की उम्र 15 साल 190 दिन थी. इससे पहले यह रिकॉर्ड सौरभ चौधरी के नाम था, जिन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में 16 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीता था. सौरभ ने पुरुषों के 10 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीता था.

पाक के खिलाफ खेली थी 15 रनों की पारी

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाने के बाद सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका की टीम का सामना किया और वह इस मैच को 124 रनों के बड़े अंतर से जीतने के साथ फाइनल में पहुंच गए. पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में क्रिकेट फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर थी जिसमें टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर तेज शुरुआत देने का काम किया और पहले दो ओवर्स में ही 28 रन जोड़ दिए. हालांकि, वैभव अपनी इस पारी को अधिक बड़ा नहीं कर सके और 9 गेंदों में 2 छक्के लगाने के साथ 15 रन बनाकर सैम अयूब की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे.

यह भी पढ़ें

Israel PM Netanyahu Talk with Captain Machchhar: मच्छार ने सुनाई हमले की Inside story, दिल दहलाने वाला था पूरा वाकया

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए