नई दिल्ली: Captain Smit Machchhar दुनियाभर में भारतीय पायलट स्मित मच्छार Captain Smit Machchhar की बहादुरी की तारीफ हो रही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी कैप्टन की मुरीद हो गये हैं. इजरायली पीएम ने कैप्टन मच्छार को रियल हीरो बताया.
स्मित मच्छार ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए एर बड़े हागसे को टाल दिया. उन्होंने 174 यात्रियों की जिंदगी की बचा ली. यात्रियों की माने तो, उनका कहना है कि, एक पल को लगा कि, वह मरने वाले हैं. फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 की घटना हैरान करने वाली है, लेकिन स्मित मच्छार की सूझबूझ ने सैकड़ों की जान बचा ली.
क्या हुआ था विमान के अंदर
भारतीय पायलट स्मित मच्छार और ओमान का को-पायलट दोनों ही फ्लाईदुबई की उड़ान के लिए तैयार थे. फ्लाइट के टेक-ऑफ करने के बाद जमीन से 33,000 फीट की ऊंचाई पर ओमान के को-पायलट ने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की. ओमान का पायलट प्लेन को क्रैश करने की कोशिश कर रहा था. उसने भारतीय पायलट पर कई बार चाकू से हमला किया, जिससे स्मित मच्छार बुरी तरह घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए.
जमकर हुआ संघर्ष
फ्लाईदुबई की फ्लाइट जो जमीन से 33,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी, वह 30 सेकंड के अंदर ही 17,000 फीट नीचे आ गई. स्मित मच्छार ने बुरी तरह घायल होने के बावजूद प्लेन का कंट्रोल ओमान के पायलट के हाथ में नहीं जाने दिया और कॉकपिट के अंदर उसे प्लेन क्रैश करने से रोकते रहे.
सीक्रेट कोड भेजा
इस घटना की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल तक देने के लिए भारतीय पायलट ने पहले 7700 कोड भेजा और फिर इसके बाद 7500 कोड भेजा. ये कोड प्लेन में इमरजेंसी के दौरान भेजे जाते हैं.
9/11 जैसी हो सकती थी तबाही
वहीं, एक यात्री ने बताया कि स्मित ने आरोपी को गले से जकड़ लिया और फिर विमान के कंट्रोल पकड़कर उसे संभाला. नेतन्याहू ने कहा कि स्मित ने 9/11 जैसी तबाही होने से रोक दी. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने का मौका दिया. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को रियल हीरो बताया.
यह भी पढ़ें
