Hapur Accident -

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बेकाबू डंपर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर।अफरा-तफरी का माहौल

Hapur Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि, नगर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।जिसके बाद आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर मौक पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेकाबू डंपर की टक्कर से आपस में भिड़े कई वाहन

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित डंपर ने आसपास चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, एक के बाद एक करीब 8 वाहन आपस में टकरा गए।जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में डंपर के बेकाबू होने की बात सामने आई है।राहत की बात ये रही कि,दुर्घटना में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है,और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मुख्य मार्गों में है दिल्ली-लखनऊ हाईवे

बता दें कि, दिल्ली-लखनऊ हाईवे प्रदेश के प्रमुख मार्गों में शामिल है, और यहां से रोजाना बड़ी संख्या में गाड़ियां गुजरती हैं।

सबसे ज़्यादा पढ़े गए