नई दिल्ली: Terrorist Musa Killed in Encounter भारतीय सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में भारतीय सेना के सर्च ऑपरेशन में मोस्ट वांटेड खूंखार आतंकी हाशिंम मूसा को ढेर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, पहलगाम हमले में मूसा शामिल था. राष्ट्रीय रायफल्स ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया.
सेना ने दी जानकारी
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि सेना ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कोराग, यूसमर्ग कैसे क्षेत्र में अभियान शुरू किया था और इस दौरान ही मुठभेड़ शुरू हो गई. साथ ही सेना ने बताया कि, मारे गए आतंकी की पहचान मूसा के तौर पर हुई है. अलग-अलग रिपोर्टों में उसका नाम सुलेमान शाह उर्फ मूसा, फौजी मूसा और मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा बताया गया है. इंडियन आर्मी ने इस एनकाउंटर को ऑपरेशन कोराग नाम दिया. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. सेना को यहां और भी आतंकी छिपे होने की जानकारी मिली है.
LIVE: Budgam Encounter I One Terrorist Neutralised In Joint Army, J&K Police, CRPF Operation | J&K
Further details are awaited.
Visuals from the operation have been deferred by an unspecified time.
#jammuandkashmir #indianarmy #budgam #jkpolice #crpf…— ANI (@ANI) September 30, 2026
बुधवार सुबह पालमेदान इलाके में तलाशी के दौरान उसका शव और युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई. सुरक्षा बलों को इलाके में तीन और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है.
पहलगाम हमले में शामिल था मूसा Terrorist Musa Killed in Encounter
हाशिम मूसा का नाम 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के प्रमुख संदिग्धों में शामिल था. इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी. हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान के नागरिकों और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों आदिल हुसैन ठोकर, अली भाई और हाशिम मूसा की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी.
आतंकी आसिफ फौजी को भी ढेर किया
यूसमर्ग इलाके में सुरक्षा बलों ने इससे पहले 4-5 सितंबर को हुई मुठभेड़ में लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी यासिर को मार गिराया था. उस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को उसके एक साथी के जंगल में छिपे होने की आशंका थी. जानकारी के मुताबिक, उस साथी की पहचान आसिफ फौजी उर्फ मूसा के तौर पर हुई थी. इसके बाद यूसमर्ग के ऊंचाई वाले जंगलों में उसकी तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया गया.
यह भी पढ़ें
Asian Games 2026: तीरंदाजी में बेटियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत को दिलाया सातवां गोल्ड
