लखनऊ: Samajwadi Party Rajy sabha Nomination उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए समाजवदी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. इस चुनाव में सपा ने तीन उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया है. प्रोफेसर राम गोपाल यादव को फिर से राज्यसभा भेजा रहा है. दूसरा नाम चौंकाने वाला रहा. उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है, इससे पहले आलोक रंजन के नाम की चर्चा थी.
बीएसपी की संख्या शून्य हो जाएगी Samajwadi Party Rajy sabha Nomination
बता दें कि, राज्यसभा चुनाव में बीजेपी कोटे की आठ, सपा और बसपा कोटे की एक-एक सीटें खाली हो रही हैं. सपा के प्रो. राम गोपाल और बीएसपी के रामजी गौतम का कार्यकाल खत्म हो रहा है. बीएसपी की सभी सदनों में इसके बाद सदस्य संख्या शून्य हो जाएगी. संख्याबल के हिसाब से समाजवादी पार्टी आसानी से दो सीटें जीत सकती है. इसके बाद भी उसके पास विधायकों की संख्या अच्छी-खासी बच रही है. इसीलिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है.
नामांकन दाखिल किया
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी प्रो. राम गोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. समाजवादी पार्टी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे. पार्टी ने राज्यसभा के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है. सपा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
#WATCH | Lucknow, UP: Samajwadi Party candidate for the Rajya Sabha elections and Director, Reliance New Energy Limited, Dhanraj Parimal Nathwani files his nomination papers in the presence of party president Akhilesh Yadav. pic.twitter.com/FTpcoUW1e2
— ANI (@ANI) September 30, 2026
बीजेपी ने आठ व सपा ने चार नामांकन पत्र लिए
विधान भवन के कमरा नंबर आठ को राज्यसभा चुनाव के लिए कार्यालय बनाया गया है. राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई. भारतीय जनता पार्टी ने आठ और समाजवादी पार्टी ने चार नामांकन पत्र खरीदें हैं. नामांकन पत्र पार्टी की ओर से लिया जा सकता है, इसमें किसी उम्मीदवार का नाम बताने की जरूरत नहीं है. इसीलिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पार्टियां अपने हिसाब से करेंगी.
यह भी पढ़ें
