अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दहेज को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े बवाल में तब्दील हो गया।बताया जा रहा है कि, गजरौला थाना क्षेत्र के अहरौला तेजवन गांव में पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में पहले तो कहासुनी हुई,फिर बात मारपीट तक पहुंच गई।ससुराल पक्ष का आरोप है कि, लड़की पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
मामला केवल मारपीट तक ही सीमित नहीं रहा आलम ये रहा कि,पूरा विवाद गांव से निकलकर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया,जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई।इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कामय हो गया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
दहेज उत्पीड़न था पूरे विवाद की जड़
बताया जा रहा है कि, पूरा विवाद दहेज उत्पीड़न को लेकर शुरू हुआ था। गांव वालों ने बताया कि, लड़की पक्ष के लोग पंचायत के जरिये पूरे मामले को सुलझाने के लिए पहुंचे थे।इसी बीच दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।और दोनों ने एक दूसरे की जमकर खातीरदारी कर दी।
लड़की पक्ष का आरोप है कि, उन्हें बंधक बनाकर मारा-पीटा गया।हालांकि लड़का पक्ष इस आरोप को सिरे से खारिज कर रहा है।इस पूरे मारपीट में महिला-पुरुष समेत 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंचायत से लेकर रेलवे ट्रैक तक हंगामा
दोनों पक्षों के बीच मारपीट इस हद तक बढ़ गया कि,विवाद गांव से निकलकर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया। जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला।पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में भी पुलिस ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है।
कुल 12 नामजद समेत कई लोगों पर FIR
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। और गवाहों, सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस लड़का और लड़की दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
