उज्जैन: Ujjain Shahi Masjid Clash महाकाल की नगरी उज्जैन में शाही मस्जिद (Shahi Masjid) को हटाने को लेकर तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है. सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों के मद्दे नजर शहर की सड़कों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है. इसकी वजह से मस्जिद के एक हिस्से को गिराने की खबर के बाद लोगों ने उपद्रव शुरू कर दिया. शहर काजी की अपील के बावजूद भीड़ ने जमकर बवाल काटा और पुलिस पर पत्थर फेंके.
स्थिति काबू में
स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. मामले में 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उज्जैन प्रशासन और शहर काजी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: A Police personnel makes an announcement to the crowd, urging them not to pelt stones as the Police attempt to speak to them.
The situation remains tense in the area around Shahi Masjid in Ujjain as clashes between a crowd and Police continue. A… pic.twitter.com/RGUSO5tHhg
— ANI (@ANI) September 28, 2026
100 साल से ज्यादा पुरानी मस्जिद
बता दें कि, शाही मस्जिद 100 साल से अधिक पुरानी बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद को 11 फीट तक चौड़ा किया जाना है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं. विरोध के चलते लोग रातभर से मौके पर डटे हुए हैं. किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति न बने, इसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. रविवार रात से ही छतरी चौक इलाके में बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के पास जमा हुए और सोमवार सुबह भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक हो गई.
जिला कलेक्टर का बयान- सहयोग कर रहे हैं लोग
वहीं, उज्जैन के जिला कलेक्टर रौशन कुमार ने बताया कि, छतरी चौक इलाके में स्थानीय व धार्मिक संगठन से जुड़े लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं. कई लोग सड़क की जद में आ रहे अपने मकान या धार्मिक स्थल खुद हटा रहे हैं. छतरी चौक में सड़क की जद में आ रहा शाही मस्जिद का हिस्सा भी मुस्लिम समाज के लोग स्वयं हटा रहे हैं. मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी अफवाह में न आएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में शासन का सहयोग करें.”
#WATCH | Ujjain: District Collector Raushan Kumar says, “The most positive aspect observed so far is the voluntary cooperation of individuals, religious groups, and communities in the road-widening initiative. For instance, the section of the Shahi Masjid at Kshatriya Chowk that… pic.twitter.com/oKVEtwq4GV
— ANI (@ANI) September 28, 2026
कमेटी के लोग स्वेच्छा से गिरा रहे हैं
दूसरी तरफ SP प्रदीप शर्मा ने कहा कि, समाज के सभी समुदाय और वर्ग अपने-अपने इलाकों में लगातार सहयोग और समर्थन दे रहे हैं. आज भी शाही मस्जिद में मस्जिद कमेटी की तरफ से ही गिराने का काम चल रहा है. एहतियात के तौर पर, पूरी सुरक्षा घेराबंदी की गई है और किसी के भी आने-जाने पर रोक है.
यह भी पढ़ें
Cricket Asian Games 2026: बिना एक गेंद फेंके सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, इस वजह से रद्द हुआ मैच
